scriptदिल्ली में बीते 24 घंटे में बारिश ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, मौसम विभाग ने किया ऐलान | The rain in Delhi broke the 120-years record in last 24 hours | Patrika News

दिल्ली में बीते 24 घंटे में बारिश ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, मौसम विभाग ने किया ऐलान

locationनई दिल्लीPublished: May 21, 2021 08:36:16 am

Submitted by:

Mohit Saxena

देश के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से हो रही बारिश शुक्रवार को भी जारी है। गुरुवार साढ़े आठ बजे तक 119.3 मिमी हुई बारिश ने रिकॉर्ड बनाया है।

rainfall broke record in delhi

rainfall broke record in delhi

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से हो रही बारिश शुक्रवार को भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पहले ही ऐलान कर चुका है कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात के अधिकतर स्थानों के आसपास गरज के साथ बारिश और 30-60 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
यह भी पढ़ें

Today History 21 May: पूर्व पीएम राजीव गांधी की आत्मघाती हमले में हत्या, जानिए आज का इतिहास

न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से नौ डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
राजधानी में बारिश ने मई में रिकॉर्ड कायम किया है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मई में किसी एक दिन वर्ष 1900 के बाद इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई। गुरुवार साढ़े आठ बजे तक 119.3 मिमी हुई बारिश ने रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले वर्ष 1976 मई में एक दिन में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें

केरल में थम रही है कोरोना की रफ्तार: 24 घंटे में 30,491 नए केस, 128 की मौत

वर्ष 1900 के बाद मई माह में एक दिन में इतनी बारिश

राष्ट्रीय मौसम भविष्यवाणी केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि वर्ष 1900 के बाद मई माह में एक दिन में इतनी बारिश कभी दर्ज नहीं की गई है। दिल्ली में आमतौर पर 24 घंटे में अधिकतम 30-40 मिमी बारिश होती रही है। मगर इस बार अरब महासागर व पश्चिमी विक्षोभ के कारण इतनी बारिश दर्ज हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो