scriptपृथ्वी के पास आज होगा एस्टेरॉयड्स का फ्लाइ-पास्ट | Today our earth will have fly past of asteroids | Patrika News

पृथ्वी के पास आज होगा एस्टेरॉयड्स का फ्लाइ-पास्ट

Published: Jan 06, 2021 10:29:59 am

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Highlights.
– धरती के करीब से गुजरेंगे पांच क्षुद्रग्रह- दो का आकार एफिल टावर से भी बड़ा, तीन हैं आकार में छोटे- 15 से 60 हजार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरेंगे
 

ast.jpg
नई दिल्ली.

अंतरिक्ष में पांच एस्टेरॉयड छह जनवरी को धरती के करीब से गुजरेंगे। हालांकि, धरती से इनके टकराने की आशंका नहीं है। करीब से गुजरने वाले ऐस्टरॉइड्स को एनइओ (नियर अर्थ ऑब्जेक्ट्स) की श्रेणी में रखा जाता है। अंतरिक्ष विज्ञानियों के लिए चिंता का विषय इन एस्टेरॉयड्स का आकार है। इन पांच में से दो का आकार एफिल टॉवर से भी बड़ा है।
एस्टेरॉयड 2008एएफ4 तो करीब आधा किलोमीटर क्षेत्रफल का है। सेंट्रल फॉर नीयर अर्थ ऑब्जेक्ट्स स्टडीज के मुताबिक अगर ये दोनों बड़े एस्टेरॉयड्स धरती से टकराते हैं तो इसका असर दुनिया में मौजूद सबसे बड़े परमाणु बम के बराबर होगा। इनसे 25 से 50 मेगाटन ऊर्जा प्रवाहित होगी।
साइज के साथ आकार भी चिंता का विषय
एस्टेरॉयड के आकार के साथ इसकी गति भी मायने रखती है। अगर एक घर के आकार का एस्टेरॉयड 4800 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ता है तो यह हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम जितनी ऊर्जा छोड़ता है। इसका मतलब अगर इन पांच एस्टेरॉयड में सबसे छोटा 2021एजे भी अगर पृथ्वी से टकराता है तो वह एक पूरे शहर को बर्बाद करने की ताकत रखता है।
फिलहाल खतरा नहीं
नासा के मुताबिक इन पांचों एस्टेरॉयड्स से पृथ्वी को फिलहाल किसी प्रकार का खतरा नहीं है। ये पांचों एस्टेरॉयड्स पृथ्वी से कम से कम 75 लाख किमी दूरी से गुजरेंगे। यह दूरी धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी का करीब 19.5 गुना है।
एस्टोरॉयड समय (जीएमटी) औसत क्षेत्रफल(मीटर) गति (किमी प्रति घंटा)

2021एसी 3:27 73.5 50652
2016सीओ247 4:09 340 60228
2021एजे 11:38 19.5 45648
2018केपी1 13:21 41 15948
2008एएफ4 21:52 495 39564

(नोट: भारतीय समय आइएसटी (इंडिया स्टैंडर्ड टाइम) जीएमटी (ग्रीनविच मीन टाइम) से 5 घंटे 30 मिनट आगे है)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो