1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीरः जोजिला पास में भारी बर्फबारी, बंद हुआ श्रीनगर-लेह राजमार्ग

जोजिला दर्रा समुद्र तल से 11,575 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले तीन दिनों तक जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
d

कश्मीरः जोजिला पास में भारी बर्फबारी, बंद हुआ श्रीनगर-लेह राजमार्ग

श्रीनगर। जोजिला दर्रा में फिर से हुई बर्फबारी के बाद गुरुवार को श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद कर दिया गया। यह दर्रा लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ता है। यातायात प्रबंधन के एक अधिकारी ने कहा कि एहतियातन राजमार्ग पर वाहनों की गतिविधियों को बंद कर दिया गया है।

शनिवार तक भारी बर्फबारी का अनुमान

जोजिला दर्रा पर भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पिछले साल नवंबर से अप्रैल तक करीब छह महीने के लिए बंद रहा था। जोजिला दर्रा समुद्र तल से 11,575 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले तीन दिनों तक जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।

आसान नहीं प्रशासन का काम

प्रशासन बर्फ हटाकर रास्तों को साफ करने में लगा है लेकिन मौसम को देखते हुए यह काम आसान नहीं होगा। रास्तों की बर्फ हटाने में समय लग सकता है। इधर यातायात बंद होने से प्रभावित इलाकों में जरूरी सामानों की दिक्कत हो गई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Story Loader