27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खशोगी मामले में ट्रंप बोले- ‘उसे योजना बनाकर मारा गया, जल्द सच आएगा सामने’

पिछले कुछ दिनों में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मामले को लेकर सऊदी अरब के शहजादे और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से बात की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 23 Oct 2018, 5:09 PM IST

trump

donald trump

पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खशोगी को एक योजना के तहत मारा गया, लेकिन इसमें गड़बड़ हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से बात हुई, जिसमें उन्होंने कहा है कि ना तो वह और ना ही शाह इसमें शामिल थे।

साउथ अफ्रीका में भारतीय कारोबारी को दौड़ाकर गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

ट्रंप ने एक अमरीकी समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में कहा कि शहजादे का कहना है कि ना तो वह और ना ही शाह इसमें शामिल हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि अगर इस मामले में उनकी संलिप्तता साबित हो गई, तो मुझे बहुत निराशा होगी। हमें इंतजार करना होगा।

ट्रंप ने इस बात पर बल दिया कि वह इस मामले की तह तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका अब भी मानना है कि खशोगी को एक योजना के तहत मारा गया, लेकिन इसमें गड़बड़ हो गई। योजना उस तरह से पूरी नहीं हो पाई, जिस तरह से वे सोची गई होगी।

जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

इंटरव्यू के बाद अखबार ने कहा कि- खशोगी मामले में, ‘गड़बड़ हो गई योजना’ कह कर ट्रंप ने यह संकेत दिया है कि वह मानते हैं कि पत्रकार को उनकी हत्या करने के लिए जानबूझकर दूतावास में नहीं बुलाया गया था।’ पिछले कुछ दिनों में ट्रंप ने सऊदी अरब के शहजादे और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से बात की। अमरीका के विदेश मंत्री ने भी इस मामले में सऊदी के शाह से मुलाकात की थी। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि एक या दो दिन में घटना से जुड़े और ब्यौरे सामने आएंगे।