27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथ अफ्रीका में भारतीय कारोबारी को दौड़ाकर गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

17 अक्टूबर की देर शाम बलजीत कार से कहीं जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने बलजीत पर गोलियों की बौछार कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 23 Oct 2018, 3:02 PM IST

dead body

साउथ अफ्रीका में भारतीय कारोबारी को गोलियों से भून डाला

नई दिल्ली।साउथ अफ्रीका में रहने वाले एक भारतवंशी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक एक कारोबारी था। वह शराब का कारोबार करता था। वह अपने भाई के साथ साउथ अफ्रीका में रहता था। गौतलब है कि पंजाब के बटाला निवासी बलजीत सिंह अपने भाई संदीप सिंह के साथ दस वर्षों से साउथ अफ्रीका में रहते थे। संदीप सिंह वहां ग्रोसरी स्टोर चलाते हैं और उनका भाई बलजीत सिंह वहां शराब का कारोबार करता था। अगले साल 14 जनवरी को बलजीत की शादी भी होनी थी।

अफ्रीका से अपने घर बटाला आया हुआ था

इसी दौरान संदीप साउथ अफ्रीका से अपने घर बटाला आया हुआ था। साउथ अफ्रीका में बलजीत उनका स्टोर भी संभाल रहा था। बीती 17 अक्टूबर की देर शाम बलजीत कार से कहीं जा रहा था। तभी पटौरिया इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने बलजीत पर गोलियों की बौछार कर दी। इस हमले में बलजीत को तीन गोलियां लगीं और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस इस वारदात की छानबीन कर रही है

वारदात के एक दिन बाद बलजीत की मौत की ख़बर बटाला में उसके परिवार को मिली। इस ख़बर से उनके घर में कोहराम मच गया। संदीप के मुताबिक किसी के साथ प्रोपर्टी को लेकर बलजीत का विवाद था। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि उसी संपत्ति के लिए बलजीत का कत्ल किया गया है। बताया जा रहा है कि साउथ अफ्रीका में पुलिस इस वारदात की छानबीन कर रही है।