27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध शराब के विरूद्ध अभियान में संभाग में जिला अव्वल

आगामी चुनाव में शराब का उपयोग न हो, इसके लिए विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Anil Kumar Rawat

•

Updated: 19 Oct 2018, 12:11 PM IST

liquor

liquor

टीकमगढ़. आगामी चुनाव में शराब का उपयोग न हो, इसके लिए विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में की जा रही कार्रवाई के मामले में टीकमगढ़ जिले का आबकारी महकमें ने जहां संभाग में पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं प्रदेश में 17वें स्थान पर रहा है। विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
आगामी चुनाव को निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त बना हुआ है। चुनाव में शराब का उपयोग किसी से छिपा नही है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने इस पर सख्ती से पाबंदी लगाने के निर्देश दिए है। वहीं आबकारी आयुक्त ने भी इसके लिए विभागों को निर्देश दिए है। इन निर्देशों के बाद पूरे प्रदेश में शराब के अवैध क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर विभाग द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाईयां की जा रही है।
जिला रहा अव्वल: जिला आबकारी अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि जिले में शराब के अवैध करोबार पर नियंत्रण लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में विभाग को खासी सफलता प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पिछले 9 दिनों में संपूर्ण प्रदेश में हुई कार्रवाई के बाद जिलेवार रिपोर्ट जारी की है।

6 से 15 अक्टूबर तक की गई कार्रवाई में पूरे सागर संभाग में जिला अव्वल रहा है। इन 9 दिनों में जिले में अवैध शराब के 36 प्रकरण दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही यहां पर 38 हजार 767 रूपए की 336 लीटर देशी शराब जप्त की गई है। वहीं इस कार्रवाई में 27 प्रकरणों के साथ सागर दूसरे एवं 18 प्रकरण बनाकर छतरपुर जिला दूसरे नंबर पर रहा है। आचार संहिता लगने के बाद से की गई कार्रवाई के इस मामले में प्रदेश में पहले नंबर पर धार, दूसरे नंबर पर इंदौर एवं तसीरे नंबर पर खरगौन जिले है। इस कार्रवाई में में टीकमगढ़ को प्रदेश में 17वां स्थान प्राप्त हुआ है।
दो जिलों में मिला कर 10 का अमला: विदित हो कि यह कार्रवाई संयुक्त रूप से टीकमगढ़ एवं नवनिर्मित जिले निवाड़ी को मिलाकर की गई है। वर्तमान में इन दोनों जिलों में कुल मिलाकर 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मैदानी अमला है। दोनों जिलों में मिलाकर 7 मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक है, जबकि मात्र 3 दरोगा ही काम कर रहे है।
कंट्रोल रूम का नंबर कराया अंकित: वहीं शराब के अवैध कारोबार एवं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत के लिए आबकारी अधिकारी संजय गुप्ता ने जिले की हर देशी-विदेशी मदिरा दुकान पर अपना और निर्वाचन कंट्रोल रूम का नंबर दर्ज करा दिया है। ताकि लोग किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की तत्काल शिकायत संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन कार्यालय को कर सकें। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।