यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्राप्त अंकों के हिसाब से छात्रों की रैंक बनेगी। मेरिट लिस्ट में 75 प्रतिशत वेटेज टीएस ईएएमसीईटी को और 25 प्रतिशत योग्यता परीक्षा के संबंधित समूह विषयों के प्राप्तांकों जैसे-गणित या जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान को दिया जाएगा। काउंसलिंग राउंड के बाद छात्र कॉलेज में प्रवेश पा सकेंगे। काउंसलिंग के माध्यम से सीटें आवंटित की जाएंगी।