टी-पार्टी में भी उठाया था मुद्दा
इससे पहले जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस मदन भीमराव लोकुर ने रोजाना होने वाली चाय पर चर्चा में भी उठाया था। इसके पहले जनवरी में चार जजों ने सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था से नाराज होकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इस कॉन्फ्रेंस में इन दो जजों के अलावा जस्टिस जे चेलमेश्वर और जस्टिस कुरियन जोसेफ भी शामिल थे। उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है और यदि संस्था को ठीक नहीं किया गया, तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।