केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - बर्ड फ्लू को पैनिक बनाने की जरूरत नहीं, सीएम केजरीवाल को लिख रहा हूं पत्र
- बर्ड फ्लू को लेकर माहौल को खराब करने की जरूरत नहीं।
- गाजीपुर मंडी 10 दिनों के लिए बंद।

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू का असर देश के नौ राज्यों में फैल गया है। दिल्ली सरकार ने तो इसके मद्देनजर गाजीपुर मुर्गी मंडी को बंद कर दिया है। वहीं देशभर में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत का माहौल है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देशभर में बर्ड फ्लू एक पैनिक सा बन गया है। ऐसा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की गाज़ीपुर मंडी को भी 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस बाबत, मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज एक पत्र लिख रहा हूं।
बर्ड फ्लू को लेकर देश में एक पैनिक सा बन गया है। दिल्ली की गाज़ीपुर मंडी को भी 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है, मैं आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिख रहा हूं: गिरिराज सिंह, केंद्रीय पशुपालन मंत्री pic.twitter.com/GNfrZY1V9x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2021
दिल्ली अलर्ट जारी
इससे पहले दिल्ली पशुपालन विभाग ने दिल्ली में बर्ड फ्लू के फैलने की पुष्टि की है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि सैंपल टेस्टिंग में बर्ड फ्लू का वायरस मिला है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर गाजीपुर मंडी को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया है।
बता दें कि अभी तक दिल्ली के 15 पार्कों में 100 के करीब कौवे और बत्तख मृत मिले हैं। बर्ड फ्लू को देखते हुए संजय झील इलाके को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। डीडीए के अधिकारी ने कहा कि संजय झील में 17 और बत्तखों की मौत की जानकारी मिली थी।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous India News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi