18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: केंद्रीय मंत्री की बेटी ने 10 हजार फौजियों के लिए बनाए खादी के मास्क

खुद और संस्था के सदस्यों से बनवाए मास्क संस्था के सदस्यों में भी बांटे जा चुके हैं खादी मास्क कई कलाओं से जुड़ी हुई हैं आरुषि निशंक

2 min read
Google source verification
arushi_nishank.jpg

देश में कई लोग और संस्थाएं कोरोना (corona)से लड़ने में जुटी हुई हैं। ऐसे में बड़ी हस्तियां भी लोगों को प्रेरित कर रही हैँ। हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने भी अपने हाथ से मास्क बनाकर बांटे थे। ये मास्क दिल्ली के शेल्टर होम्स के लोगों में बांटे गए थे। अब केंद्रीय मंत्री की बेटी ने ऐसा बीड़ा उठाया है। उसने यह मास्क सेना के जवानों के लिए बनाए हैं।

Coronavirus: पंजाब में स्कूल को बनाया गया 1000 बैड का आइसोलेशन केंद्र, कोरोना मरीजों का होगा इलाज

सेना को सौंपे मास्क

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' की बेटी आरुषि निशंक ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू देशव्यापी तालाबंदी का सदुपयोग करते हुए घर पर ही खादी के मास्क बनाए और बनवाए हैं। आरुषि और उनकी संस्था 'स्पर्श गंगा' की ओर से 10 हजार खादी के मास्क बनाए गए हैं। आरुषि ने बुधवार को ये सभी मास्क सेना को सौंप दिए। आरुषि और उनकी संस्था के बनाए खादी मास्क का उपयोग धोकर एक से अधिक बार किया जा सकता है। बुधवार को आरुषि ने दिल्ली के आर्म्ड फोर्सेस क्लीनिक में जाकर भारतीय सेना को 10 हजार मास्क सौंपे।

coronavirus दिल्ली पुलिस ने कर्मचारियों और परिवारों को कोरोना से बचाने के लिए बनाई रणनीति

घर पर रहकर लड़ रहे हैं कोरोना से लड़ाई

इस अवसर पर आरुषि निशंक ने कहा कि- 'हम लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर रहकर कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि हमारे सैनिक सीमा पर दुश्मन और खतरनाक वायरस, दोनों से एक साथ निपट रहे हैं।'

Lockdown 2: झारखंड में कोरोना के मद्देनजर सिगरेट, बीड़ी, पान-मसाला और खैनी-गुटखे पर बैन

अपनी संस्था के सदस्यों के लिए भी बनाए मास्क

इससे पहले, उनके पिता रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने यह जानकारी दी कि उनकी बेटी आरुषि लॉकडाउन के दौरान किस तरह वक्त गुजार रही हैं। उन्होंने कहा था- 'मुझे यह देखकर बहुत प्रसन्नता हुई कि मेरी बेटी आरुषि घर पर स्वयं खादी के मास्क बनाकर अपने स्टाफ के कर्मचारियों को वितरित कर रही है और उनको कोरोना वायरस से बचने के लिए सजग भी कर रही है।' सैनिकों को मास्क देने से पहले आरुषि निशंक ने खादी के मास्क बनाकर अपने स्टाफ के सभी लोगों को भी दिए थे।

Lockdown 2: लॉकडाउन में फंसा 3 साल का बच्चा, मां से मिलाने में जुट गया दो राज्यों का प्रशासन

कई कलाओं से जुड़ी हुई हैं आरुषि निशंक

आरुषि निशंक प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना, पर्यावरणविद्, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आरुषि ने गंगा नदी के धरती पर आने की कहानी पर आधारित 'गंगा अवतरण' एवं सूफियाना शास्त्रीय कथक नृत्य 'सजदा' जैसी रचनाओं की कोरियोग्राफी भी की है। आरुषि को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार भी मिला है। उन्होंने साल 2018 में अपनी पहली क्षेत्रीय फिल्म 'मेजर निराला' का निर्माण किया था, जो उनके पिता के लिखे उपन्यास पर आधारित है।