नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश ( heavy rainfall ) ने जिंदगी बेहाल कर दी है। ताजा मामला देश के पहाड़ी इलाके का है जहां आसमान से आई आफत लोगों के लिए जानलेवा बन गई। उत्तराखंड ( Uttarakhand ) के चमोली में बादल फटने ( cloudburst ) से एक बच्चे समेत महिला की मौत हो गई है। खास बात यह है कि इस घटना में 10 ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।