6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड: बदरीनाथ में बर्फबारी, प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी

बर्फबारी के चलते तापमान गिरने से प्रदेश के ज्यादातर इलाके ठंड की चपेट में आ गए।
less than 1 minute read
Google source verification
badrinath

बदरीनाथ

देहरादून। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण बदरीनाथ में मंगलवार को दोपहर बाद बर्फबारी होने लगी। इसके चलते राज्य के विभिन्न इलाकों के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी के चलते तापमान गिरने से प्रदेश के ज्यादातर इलाके ठंड की चपेट में आ गए। इसके साथ ही बर्फबारी का नजारा देखकर पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार जहां पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ आदि व ऊंचाई व इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों जैसे देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, रुड़की में सुबह बादल छाए रहे पर बाद में धूप निकल आई।

इसके अलावा राज्य में शाम के समय ठंडी हवाओं के चलते तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 3500 फीट से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। गौरतलब है कि शीतकाल में चारों धाम में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते उत्तराखंड में ठिठुरन वाली सर्दी पड़ने लगी है। साथ ही जगह- जगह पर लोगों को अलाव जलाते देखा जा सकता है।