26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे संभालेंगे भारतीय नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार

Vice Admiral SN Ghormade : घोरमडे ने पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ-साथ नौसेना (संचालन) महानिदेशक के रूप में भी काम किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे आज संभालेंगे भारतीय नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार

वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे आज संभालेंगे भारतीय नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे Vice Admiral SN Ghormade शनिवार को भारतीय नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। एस एन घोरमडे वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार की जगह लेंगे।

इससे पहले जी अशोक कुमार भारतीय नौसेना के उप प्रमुख थे। अशोक कुमार आज शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले घोरमडे आठ मार्च से एकीकृत रक्षा स्टाफ (संचालन एवं प्रशिक्षण) के उप प्रमुख का पदभार संभाल रहे थे।

Armed Forces : भारतीय सेना में घट रहे हैं राजस्थान के रणबांकुरे

घोरमडे 1984 में नौसेना में शामिल हुए थे-
घोरमडे ने पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ-साथ नौसेना (संचालन) महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की पढ़ाई करने वाले घोरमडे 1 जनवरी, 1984 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। घोरमडे विदेश मंत्रालय में निदेशक (सैन्य मामलों) के अलावा नौसेना मुख्यालय में कर्मियों के निदेशक, नौसेना योजना के निदेशक और नौसेना की संयुक्त निदेशक भी रह चुके हैं।

भारत को अमरीकी नौसेना से मिलेंगे दो सीहॉक हेलीकॉप्टर, हर मौसम में समुद्री सुरक्षा करने में सक्षम

घोरमडे ने पिछले 35 वर्षों में गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस ब्रह्मपुत्र, पनडुब्बी बचाव पोत आईएनएस निरीक्षणक और माइंसवीपर आईएनएस एलेप्पी की कमांड सहित विभिन्न परिचालन और कर्मचारियों की नियुक्तियां की हैं। घोरमडे ने पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ-साथ नौसेना संचालन के महानिदेशक के रूप में भी काम किया है।