9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Virat Kohli Birthday: जब अनुष्का का मजाक उड़ाने के चक्कर में उलटी पड़ गई थी बाजी, जानें दोनों के बीच कैमिस्ट्री

Virat Kohli Birthday: पहली ही मुलाकात में अनुष्का पर कमेंट कर बैठे थे विराट अनुष्का के जवाब ने कर दिया था विराट को कायल दोनों के बीच की कैमिस्ट्री को फैंस ने भी दिया अलग नाम

3 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Nov 05, 2020

Virat Kohli Anushkna Sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली। टीम इंडिया के बेहतरीन कप्तानों में शुमार विराट कोहली ( Virat Kohli Birthday ) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनियाभर के जबरदस्त क्रिकेटरों में विराट कोहली की गिनती होती है। यही नहीं काफी कम उम्र में कोहली दुनिया के नंबर वन क्रिकेटर भी बन गए। कोहली ने क्रिकेट के मैदान पर तो रिकॉर्डतोड़ पारियां खेली हीं, लेकिन असल जिंदगी में भी रिकॉर्डतोड़ खिलाड़ी काफी रोमांटिक है।

यही वजह है कि विराट की अनुष्का से शादी से पहले भी उनकी कई लड़कियां दीवानी रही हैं। फिर चाहे वो इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर ही क्यों ना हो। विराट का दिल धड़का तो सिर्फ अनुष्का के लिए।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली ही मुलाकात में विराट की अनुष्का के सामने बाजी उलटी पड़ गई थी। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला और दोनों के बीच कैमिस्ट्री।

5 नवंबर से 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ खुलने जा रहे हैं सिनेमाहॉल, जानें और किन क्षेत्रों में हटी पाबंदियां

अनुष्का के सामने नहीं चला कूल एटिट्यूड
विराट कोहली पहली बार जब अनुष्का से मिलने वाले थे तो काफी नर्वस थे। ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू में साझा की थी। यही वजह है थी कि वे अनुष्का के सामने अपना कूल एटिट्यूड दिखाने का मन बना चुके थे।

उन्होंने किया भी कुछ ऐसा ही, जब अनुष्का उनके सामने आईं तो विराट ने मजाकिया लहजे उनके कद को लेकर कमेंट कर दिया। दरअसल अनुष्का विराट कोहली से कद में लंबी हैं। लेकिन विराट का ये मजाक चल नहीं पाया और उनका कूल एटिट्यूड धरा रह गया।

इसी विज्ञापन के दौरान जब दोनों के बीच बातचीत हुई, तो अनुष्का ने विराट से कहा कि प्रोफेशनल होतो हुए आपको इस तरह की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

बस अनुष्का की इसी बात ने विराट के दिल पर गहरा असर किया औऱ वे अनुष्का के कायल हो गए।

खास है दोनों के बीच कैमिस्ट्री
वर्ष 2013 में किए शैम्पू के एड के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों एक दूसरे के चट में रहने लगे और मुलाकातों का सिलसिला भी बढ़ने लगा।

साउथ अफ्रीका टूर पर एक ही होटल
विराट और अनुष्का के बीच बॉन्डिंग बढ़ने लगी थी। इस बीच साउथ अफ्रीका का टूर आया। इस टूर के दौरान अनुष्का और विराट की कैमिस्ट्री एक बार फिर सामने आई। दरअसल टूर के दौरान टीम इंडिया जिस होटल में रुकी थीं, अनुष्का भी उसी होटल में ठहरीं। इसी टूर के बाद जब टीम इंडिया मुंबई पहुंची तो अनुष्का भी साथ थीं। इतना ही नहीं विराट उन्हें घर छोड़ने भी गए।

न्यूजीलैंड में हुए स्पॉट
वर्ष 2014 में ही विराट और अनुष्का न्यूजीलैंड में एक बार फिर एक साथ स्पॉट हुए। दोनों के हाथ पकड़कर चलने की तस्वीरें भी वायरल हुईं। तब भी टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का फिल्म की शूटिंग के बीच न्यूजीलैंड विराट से मिलने पहुंचीं थीं।

विराट ने ऐसे किया अनुष्का से रिश्ते का इजहार
विराट जिस अंदाज में गेंदबाजों की धुनाई करते हैं उसी अंदाज में वे अपने विरोधियों और आलोचकों का मुंह भी बंद कर देते हैं। जब विराट और अनुष्का के रिश्तों के लेकर मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा होने लगी तो विराट ने बड़ी खूबसूरती से इन खबरों पर विराम लगाया।

विराट ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच के दौरान स्टेडियम में बैठी अनुष्का को फ्लाइंग किस कर डाला। उनके शतक पूरा करने से ज्यादा चर्चा इस फ्लाइंग किस की हुई थी।

केयरिंग नेचर

विराट और अनुष्का के रिश्ते में एक दूसरे की परवाह बड़ा हिस्सा है। अनुष्का खुद कई बार ये कह चुकी हैं कि मैचों का कितना भी दबाव क्यों ना हो विराट हमेशा उनकी केयर करते हैं। वहीं विराट की मानें तो अनुष्का भी उनकी बहुत परवाह करती हैं।

करियर में सपोर्ट
विराट और अनुष्का दोनों के बीच कैमिस्ट्री में एक दूसरे के करियर को लेकर भी रिस्पेक्ट भी बड़ा कारण है। दोनों ही एक दूसरे के करियर में सपोर्ट करते नजर आए हैं। फिर चाहे स्टेडियम में बैठकर विराट का हौसला बढ़ाना हो या फिर अनुष्का की शूटिंग के दौरान विराट का पहुंचकर खाने की चिंता।

मौसम को लेकर आई बड़ी खबर, इस बार ज्यादा दिनों के पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड

फैंस ने बनाया वीरुष्का
विराट और अनुष्का के बीच की कैमिस्ट्री उनके फैंस को भी काफी पसंद आई। यही वजह है कि फैंस ने शादी से पहले ही दोनों को वीरुष्का नाम से बुलाना भी शुरू कर दिया।