बारिश के बाद हालांकि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलती हुई नजर आई। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया गया है। इस बीच मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने साफ कहा है कि महाराष्ट्र, गोवा, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में अगले दो दिन बारिश के आसार बने हुए हैं।