अगले 24 घंटों में इन इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक 22 सितंबर के बाद यानी अगले 24 घंटों के बाद देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश के आसारहैं। इनमें उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। दरअसल वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के ओडिशा तट के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम ने अपनी चाल बदली है।