एनडीआरएफ के कमांडेंट विजय सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की मांग पर तथा बल मुख्यालय एनडीआरएफ, नई दिल्ली की सहमति से 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ की कुल 16 टीमों को बिहार के 11 जिलों- पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी तथा सारण जिलों में तैनात किया गया है।