डॉ. मोंगा ने कहा था कि कोरोना महामारी के मामले अब बड़े-बड़े शहरों से निकल कर कस्बों और गांवों तक पहुंच गए हैं। यहां पर कोरोना की स्थिति को काबू करना बहुत मुश्किल साबित होगा। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हम इसे फिर भी कंट्रोल कर रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, गोवा के अंदरूनी इलाकों का कोई उपाय समझ में नहीं आ रहा है, जबकि आने वाले समय में ये नए हॉटस्पॉट बन सकते हैं। इस दौरान मोंगा ने राज्य सरकारों को पूरी सावधानी बरतने की हिदायत दी थी।