21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम: पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के बाद देश के 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update today बर्फबारी के बाद बढ़ी ठिठुरन देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट अगले एक हफ्ते तक लगातार बदलेगी मौसम की चाल

2 min read
Google source verification
004.jpg

नई दिल्ली। देशभर में मानसून का असर अब भी जारी है। कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। खास बात यह है कि मैदान इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों पर भी बारिश ने जिंदगी बेहाल कर रखी है। देश के कई इलाकों में मानसून अभी भी सक्रिय है।

हालांकि कुछ ही दिनों में मानसून वापस चला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही पड़ाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई है।

पिछले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों पर मौसम ने तेजी से करवट ली है। इस बदलाव के चलते पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी हो रही है। इसका सीधा असर उत्तर भारत के कई राज्यों पर दिखाई दे रहा है।

यहां ठंडी हवाओं ने तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज करवाई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक हफ्ते में देश के कई राज्यों में बारिश और सर्द हवाएं मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

चंद्रयान-2 इसरो के हाथ लगी वो चाबी जिससे शुरू हो जाएगी लैंडर विक्रम, अब कुछ घंटों में मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी

मैदानी इलाकों में भी सर्दी पड़ना निश्चित हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के छह राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई है। यहां रोहतांग दर्रा में सर्दी का पहला हिमपात होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

सोमवार को कुल्लू घाटी में मौसम खराब होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं रोहतांग समेत कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढंक गई हैं।

रोहतांग दर्रा में इस मौसम में सबसे अधिक 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।

लैंडर विक्रम में सुरक्षित है रोवर प्रज्ञान, इसरो के पास आई अहम जानकारी, अब कभी भी होने वाला है संपर्क

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
मौसम की जानकारी देने वाली निजा संस्था स्काईमेट के मुताबिक आने वाले एक हफ्ते में देश के 7 राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।

दरअसल बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के चलते कई इलाकों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

गुजरात और महाराष्ट्र इक्का दुक्का इलाकों में भी मध्यम से हल्की बारिश होगी।