14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: राजधानी दिल्ली में लुढ़का पारा, IMD ने इन राज्यों में बर्फबारी के बीच बारिश का जारी किया अलर्ट

Weather Update पहाड़ी राज्यों में Snowfall के बीच Rain Alert उत्तर भारत के कई राज्यों समेत पूर्वोत्तर के इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा राजधानी दिल्ली में लुढ़का पारा, बढ़ेगा सर्दी का सितम

2 min read
Google source verification
weather Update

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बीच बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ( weather update ) लगातार बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ( Snowfall )का दौर जारी है। इस बीच राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात के बीच बारिश की संभावना व्यक्त की है।

पहाड़ों पर चल रहे हिमपात के दौर के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में पारा लुढ़का है। इससे कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है।

अपने ही घर में नजरबंद हैं सीएम अरविंद केजरीवाल, आप ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप

दिल्ली में लुढ़का पारा
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से चल रही धुंध और कोहरे के बीच बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में सुबह तापमान 11.4 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब और यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं कोहरा छंटने के बाद सर्दी का सितम भी बढ़ जाएगा।

इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कुछ राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। सोमवार से अगले पांच दिनों तक यानी 13 दिसंबर तक मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी अधिक कोहरा छाया रहेगा।

इसके अलावा इसके साथ ही अगले 2 से 3 दिनों तक बिहार और पश्चिम बंगाल के अधिकांश क्षेत्रों भी अधिक कोहरा छाया रहने का अनुमान है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच बारिश का अलर्ट
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्‍थानों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी संभव है. उत्‍तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मंगलवार से अगले तीन दिन तक मौसम बिगड़ने के आसार जताए गए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है।

आईएमडी के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 3 हजार से ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर जोरदार हिमपात का अलर्ट भी जारी किया है।

घाटी में स्नोफॉल के बीच बारिश के आसार
जम्मू और कश्मीर के साथ ही लद्दाख में भारी बर्फबारी का पूवार्नुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में मौसम खराब होने की संभावना है।

जानिए कैसे मापी गई माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई, पिछले कुछ वर्षों में कितना हुआ है दुनिया की सबसे ऊंची चोटी में इजाफा

तेज हवाएं बढ़ा सकती हैं मुश्किल
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और इससे सटे मालदीव क्षेत्र पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

यही वजह है कि इसके एक बार फिर प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है, ऐसे कई इलाकों चक्रवाती हवाएं मुश्किल बढ़ा सकती हैं। आपको बता दें कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर भी एक अन्य चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग