7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम अपडेटः अगले 24 घंटों में मध्य भारत के कई इलाकों में बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं

Coronvirus के खतरे के बीच Weather Update मध्य भारत के कई इलाकों में बदलेगा मौसम का मिजाज पहाड़ों पर बने हुए हैं बारिश के आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Mar 2020, 7:20 PM IST

Weather Report

बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज ( weather update ) देशभर में लगातार बदल रहा है। कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने परेशानी बढ़ा रखी है। दरअसल कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के खतरे के बीच हर किसी की नजरें मौसम पर टिकी हुई हैं।

दुनियाभर से कई रिसर्चों में ये दावा किया गया है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा वैसे-वैसे कोरोना वायरस का खतरा कम होगा। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ( IMD )की मानें तो अभी तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहों होगी।

अगले 48 घंटे कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों की बात करें तो यहां भी पिछले दिनों की तरह बर्फबारी और बारिश परेशानी बढ़ा सकती है।
बीजेपी के सांसद को सता रही है आसाराम बापू की चिंता, जेल से रिहा करने की मांग की

इन राज्यों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 48 घंटों में देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। खास तौर पर देश मध्य इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

इनमें मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, गुजरात, दक्षिणी राजस्थान प्रमुख रूप से शामिल हैं। यहां 48 घंटों बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां रुक-रुक कर जारी रहेंगी। अगले 48 घंटों में कुछ इलाकों में 30 तो कुछ में 40 प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की भी आशंका है।

ओडिशा में बारिश के आसार
दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के एक-दो इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में वर्षा जारी रहने की संभावना है।

अप्रैल में देश में आपातकाल लेगागा या नहीं, भारतीय सेना ने दिया ये जवाब

मार्च में 226 फीसदी ज्यादा हुई बारिश
मार्च के महीने इस वर्ष ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। खास तौर पर मध्य भारतीय इलाकों में पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष 1 से 30 मार्च के बीच सामान्य से 226% अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में भी अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक बारिश होती रही। यही नहीं तेज और सर्द हवाओं ने पारा भी लुढ़का दिया था।