उत्तराखंड के कई जिलों में बर्फबारी के बीच बारिश के आसार
उत्तराखंड में अगले चार से पांच दिन तक कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। यहां उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बिजली के चमकने का पूर्वानुमान है। वहीं बाकी के जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।