4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: इस साल ज्यादा दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कब दस्तक देगी सर्दी

Weather Update देशभर में इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड कड़ाके की ठंड की अवधि भी इस वर्ष होगी ज्यादा 15 अक्टूबर से देश के उत्तरी इलाकों में गिरने लगेगा तापमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 Oct 2020, 12:32 PM IST

Weather Update

बदल रहा मौसम का मिजाज, इस बार ज्यादा दिन कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ( weather update ) एक बार फिर करवट ले रहा है। कई राज्यों से मानसून ( Monsoon ) बिदाई ले चुका है। वहीं देश के उत्तरी क्षेत्रों में हल्की-हल्की सर्द हवाओं ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बार ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। यही नहीं सर्दी का मौसम भी लंबा रहने की संभावना जताई गई है। यानी इस बार ज्यादा दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

पिछले कुछ दिनों से हवाओं में बदलाव देखने को मिल रहा है। हवाओं में नमी घटने लगी है। सुबह और शाम के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। हवाएं हल्की सर्द हो चुकी हैं।

कोरोना को लेकर डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने जताई बड़ी चिंता, प्रदूषण और सर्दी बढ़ने के साथ दोगुनी हो सकती है कोविड से मौत की संख्या

अब एयर इंडिया वन में उड़ान भरेंगे पीएम मोदी, जानें इस विमान की खासियत

15 अक्टूबर से गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक देश में जल्द ही सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। 15 अक्टूबर से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।इसके साथ ही देश में औपचारिक रूप से सर्दियां शुरू हो जाएंगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी
आपको बता दें कि हाल में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी ने देश के उत्तरी इलाकों में हवाओं में हल्की सी सर्दपन बढ़ा दिया है। खास तौर पर अल सुबह और देर शाम को मौसम को शुष्क और सर्द होने लगा है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में सितंबर के आखिरी दिनों में लगातार हल्की बर्फबारी से मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है।

मौसम वैज्ञानिक जीपी शर्मा के मुताबिक निम्न दवाब वाले उत्तरी क्षेत्रों में अब उच्च दबाव की वजह से हवाओं की रफ्तार बढ़ी हैं। वहीं 15 अक्टूबर से इसमें और बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के मुताबिक इस समय 'ला नीना' की स्थिति बन रही है। इसके चलते जहां सर्दी का मौसम लंबा होने के चांस बढ़ रहे हैं। यही नहीं ला नीना की वजह से इस वर्ष काड़े की ठंड भी ज्यादा पड़ने के आसार हैं।

इन राज्यों में पहले दस्तक देगी ठंड
आपक बता दें कि उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश से मानसून लौट चुका है। यही नहीं राजधानी दिल्ली और एनसीआर से भी मानसून ने रुखसत ले ली है। ऐसे में इन इलाकों में ठंड के जल्दी दस्तक देने की उम्मीद है।

खेती के लिए बेहतर
कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो ठंड का मौसम रबी की फसल के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। कड़ाके की ठंड का ज्यादा दिनों तक पड़ना फसल के लिहाज से बेहतर हो सकता है। इसके अलावा दलहन, तिलहन की खेती के लिए भी मौसम अनुकूल रहेगा।