8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसमः पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का पारा, देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update Today बर्फबारी से गिरा तापमान रोहतांग दर्रा पर मौसम की पहले हिमपात ने बढ़ाई मुश्किल मौसम का विभाग का अलर्ट एक हफ्ते में और लुढ़केगा पारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Oct 2019, 12:24 PM IST

1_13.jpg

नई दिल्ली। मानसून के अंतिम पड़ाव में देश के कई राज्यों में अब भी भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी ने तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज करवाई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक हफ्ते तक 6 राज्यों में जहां बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा वहीं पहाड़ी इलाकों में भी जोरदार बर्फबारी ठिठुरन बढ़ाएगी।

रोहतांग दर्रा में सर्दी का पहला हिमपात होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को कुल्लू घाटी में मौसम खराब होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

तेजी से करवट ले रहा है मौसम, देश के इन राज्यों में बढ़ रहा है बड़ा खतरा

मिशन चंद्रयान-2 फिर हुआ शुरू, चांद पर मौजूद लैंडर विक्रम में काम कर रहा है रोवर प्रज्ञान

30 सेंटीमीटर बर्फबारी से बढ़ी मुश्किल
रोहतांग समेत कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं।

रोहतांग दर्रा में इस सर्दी की सबसे अधिक 30 टीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।

दर्रा में सोमवार सुबह से निगम की बसों समेत तेल के टैंकर, राशन से भरे ट्रक और छोटे वाहन फंस गए हैं।

ये वाहन लाहौल और लेह की तरफ जा रहे थे। दर्रा में मढ़ी से लेकर करीब 40 हन फंसे हुए हैं।

इन इलाकों में पड़ेगा असर
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक हफ्ते देश के 6 राज्यों में बारिश मुश्किल बढ़ा सकती है। इनमें मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा पूर्वोत्तर इलाकों में असम, मेघालय पश्चिम बंगाल में बारिश का असर दिखाई देगा।

दक्षिण इलाकों की बात करें तो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के तटीय इलाकों में मध्यम से अच्छी बारिश हो सकती है।

पुडुचेरी और कराइकाल के विभिन्न स्थानों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

कोंकण, गोवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरी कनार्टक तथा दक्षिणी कनार्टक में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की गति तेज है।

लेकिन अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूवीर् मध्यप्रदेश, विधर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में इसकी गति धीमी पड़ने की संभावना है।