4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमन बोस का आरोप, TMC प्रत्याशी ने की माकपा समर्थक की हत्या

West Bengal Assembly Elections 2021 आठवें चरण के मतदान के बाद शुरू आरोप-प्रत्यारोप का दौर, वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमन बोस ने TMC प्रत्याशी पर लगाया तीन माकपा समर्थकों को कार से कुचलने का आरोप, एक की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Apr 2021, 10:32 AM IST

left front president Biman Boss

left front president Biman Boss

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ( West Bengal Assembly Elections 2021 ) में आठों चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही एक बार फिर आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अब वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ( Biman Boss )ने मुर्शिदाबाद जिले में डोमकल से तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के उम्मीदवार पर आरोप लगाया है कि, उन्होंने अपने वाहन से माकपा के तीन समर्थकों को कुचल दिया।

बोस ने बताया कि इस वारदात में एक वाम समर्थक की मौत हो गई। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि टीएमसी ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों से खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः West Bengal Assembly Elections 2021 वोटिंग के बीच TMC और BJP सदस्यों के बीच झड़प


वामा मोर्चा के अध्यक्ष बिमन बोस ने ये आरोप टीएमसी के उम्मीदवार जफीकुल इस्लाम पर लगाया है। बोस ने मुताबिक टीएमसी के उम्मीदवार जफीकुल इस्लाम पांच वाहनों से मध्य रात्रि के करीब उत्तर शाहबाजपुर इलाके में गए।

वरिष्ठ नेता ने बयान जारी कर कहा, ‘इस्लाम ने इलाके से जाते समय वाहन से कुछ लोगों को कुचल दिया।’ उन्होंने कहा कि यह ‘जानबूझकर’ किया गया कृत्य है।

तीन में से एक की मौत, दो की हालत गंभीर
बिमन बोस के मुताबिक कुचले गए तीन माकपा समर्थकों में से एक की मौके पर मौत हो गई है , जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। जिस माकपा समर्थक की मौत हुई है उसका नाम कादर मंडल बताया जा रहा है। वहीं वसीम, अल मामुन और लालचंद मंडल का मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तुरंत कार्रवाई की मांग
बिमन बोस ने इस वारदात को लेकर आरोपियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम इस घटना की तरफ हम निर्वाचन आयोग का ध्यान भी करवाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ेंः West Bengal Assembly Elections 2021 : कांग्रेस के गढ़ मुर्शिदाबाद में अधीर की साख दांव पर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के आठवें और अंतिम चरण में गुरुवार को डोमकल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हुए थे।

आपको बता दें कि आठवें व आखिरी चरण के साथ ही गुरुवार को विभिन्न इलाकों से छिटपुट हिंसा की घटनाओें के बीच विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान में 76 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।