
पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश भर में कल से लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus Pandemic ) से संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ( West Bengal ) ने प्रदेश भर में कंटेनमेंट जोन ( Containment Zone ) और बफर जोन ( Buffer zone ) में 9 जुलाई से सख्त लॉकडाउन ( Lockdown ) लगाने का फैसला लिया है। इसके अलावा राज्य सरकार उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) में 14 दिनों का टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown) लागू करने जा रही है।
कल शाम 5 बजे से लागू हो जाएगा लॉकडाउन
ममता सरकार ( Mamata Government ) की ओर से जारी नए आदेश में कहा गया है कि कंटेनमेंट और बफर जोन में केवल आवश्यक सेवाएं ही उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही परिवहन सेवाएं निलंबित ( Transport Services Suspend ) रहेंगी। राज्य में अब केवल ग्रीन जोन में ही छूट दी जाएंगी। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में सभी निजी और सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।
पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों के मुताबिक बंगाल में कोविद-19 ( Covid-19 ) को फैलने से रोकने के लिए 9 जुलाई की शाम 5 बजे से कड़े लॉकडाउन को लागू करने के लिए निरूद्ध और बफर जोन को मिलाया जाएगा।
इससे पहले खबर मिली थी कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कोविद-19 संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए इंग्लिश बाजार और ओल्ड मालदा कस्बे में बुधवार से एक सप्ताह तक संपूर्ण लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक चीजों की बिक्री को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी।
कंटेनमेंट जोन में सख्त लॉकडाउन
पश्चिम बंगाल सरकार ( West Bengal Govt ) में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अलापन बंदोपाध्याय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ये व्यापक कंटेनमेंट जोन सख्त लॉकडाउन के अधीन होंगे और सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय, सभी गैर आवश्यक गतिविधियां, समारोह, परिवहन, सभी बाजार, औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी।
हालांकि, इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि लॉकडाउन के यह ताजा निर्देश कब तक लागू रहेंगे। ये बात अलग है कि लॉकडाउन का वर्तमान चरण 31 जुलाई तक लागू है।
मालदा में आए 859 मामले
आपात स्थितियों में कुछ रिक्शों को केवल तय स्थानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिला मुख्यालय में इंग्लिश बाजार सुबह 11 बजे तक खुला रहेगा। मालदा में लाखों प्रवासी श्रमिक ( Migrant Laborers ) रहते हैं। अभी तक यहां 859 मामले सामने आए हैं। इनमें से 331 का इलाज चल रहा है। 524 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में 4 लोगों की मौत हो गई। यह जिला भारत-बांग्लादेश सीमा ( India-Bangladesh Border ) पर है।
Updated on:
08 Jul 2020 12:26 pm
Published on:
08 Jul 2020 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
