नई दिल्ली। बिहार कांग्रेस प्रभारी और राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सांसद शक्ति सिंह गोहिल ( Bihar Congress incharge and newly elected MP for Rajya Sabha Shakti Singh Gohil) ने पटना पहुंचने के बाद सीधा बीजेपी ( BJP ) की रीति नीति पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिक्कत महागठबंधन ( Grand Alliance ) में नहीं, बल्कि एनडीए के घटक दलों के बीच है। विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ( NDA ) के घटक दलों के बीच महासंग्राम तय है।