2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामदेव बोले- अकेले 300 सीटें जीतना कमाल, 23 मई को मनाया जाए मोदी दिवस

लोकसभा चुनाव में BJP को 303 सीटें मिलने से उत्साहित रामदेव बोले- ऐतिहासिक दिन था 23 मई, इसे घोषित करें मोदी दिवस 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 27 May 2019, 5:12 PM IST

Ramdev

रामदेव बोले- अकेले 300 सीटें जीतना कमाल, 23 मई को मनाया जाए मोदी दिवस

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी एकबार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 30 मई को उनके शपथ ग्रहण से पहले योगगुरु बाबा रामदेव ( baba ramdev ) ने बड़ा बयान दिया है। रामदेव ने कहा कि 23 मई को आए नतीजों से पूरा देश उत्साहित है। लिहाजा 23 मई को मोदी दिवस के रुप में मनाया जाना चाहिए।

योग गुरु रामदेव का जनसंख्या नियंत्रण प्लान, तीसरे बच्चे को ना मिले कोई अधिकार

देश को मोदी पर नाज: रामदेव

बीजेपी के बड़े समर्थक कहे जाने वाले बाबा रामदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटें जीतकर कमाल कर दिया है। उनपर देश को नाज है। हरिद्वार में पतंजलि प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर योगगुरु ने कहा कि आधा हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी पर विश्वास करता है। चुनावी नतीजों के बाद रामदेव ने कहा था कि प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई नरेंद्र मोदी सरकार जन भावनाओं को समझते हुए देश के विकास को नया आयाम प्रदान करेगी।

स्मृति ईरानी ने बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह के शव को दिया कंधा, कहा- अब यह लड़ाई मेरी है

दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे मोदी

राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को बताया गया कि प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी 30 मई को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद सदस्यों शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ दिलवाएंगे। दूसरी बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने जा रहे मोदी के शपथ के लिए बीजेपी ने पूरी तरह कमर कस ली है। पिछली बार की तरह ही इस बार भी शपथ ग्रहण में कई विदेशी मेहमानों को बुलाया जा सकता है।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।