
विशाखापत्तनम: जगन मोहन रेड्डी पर जानलेवा हमला, कैंटीन ब्वॉय पर आरोप
नई दिल्ली: वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी पर जानलेवा हमला बोला है। विशाखापत्तनम एयरपोर्ट अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया है।पुलिस के मुताबिक नुकीला हथियार से जग्न मोहन पर हमला किया गया है। जिसके बाद वह जख्मी हो गए।हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि जगन विशाखापत्तनम से हैदराबाद जाने के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स उनके करीब आ गया और उसने नुकीले हथियार से जगन पर हमला कर दिया। हमलावर का नाम जे श्रीनिवास है और वो एयरपोर्ट की एक कैंटीन में काम करता है. उसका कहना है कि वह जगन का बड़ा प्रशंसक है और उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था।
केंद्रीय मंत्री ने दिए जांच के आदेश
वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने इसे कायराना हमला करार देते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री एन सी राजप्पा ने बताया कि हमलावर को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि उसने दो इंच लंबा नुकीला हथियार ले रखा था। श्रीनिवास जिस कैंटीन में काम करता है वह टीडीपी नेता हर्षवर्धन की है। वाईएसआर कांग्रेस ने प्रथम दृष्टया इस हमले के पीछे टीडीपी का हाथ बताया है।
कौन हैं जगन मोहन रेड्डी
जगनमोहन रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। जगमोहन रेड्डी वाई एस राजशेखर रेड्डी के बेटे हैं। उनके पिता 2004 से 2009 तक मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री रहते ही उनकी हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी।
Updated on:
25 Oct 2018 03:28 pm
Published on:
25 Oct 2018 03:28 pm
