
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान का आकार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान का आकार 10 प्रतिशत बढ़ गया है। अमरीका की मैरिलैंड विश्वविद्यालय द्वारा किए गये एक शोध में यह बात सामने आई है। शोध रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 100 सालों के आंकड़ों के आधार पर यह अध्ययन किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 100 साल में रेगिस्तान का आकार 9 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल बढ़ गया है। जबकि कुछ इलाके 93 सालों में ही 16 प्रतिशत तक रेगिस्तान के क्षेत्र में बदल गए।
आपको बता दें कि शोधकर्ताओं ने रेगिस्तान का आकार बढ़ने के पीछे ग्लोबल वार्मिंग को जिम्मेदार माना है। शोधकर्ताओं का कहना है कि लगातार धरती के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण रेगिस्तानी क्षेत्र का दायरा बढ़ता जा रहा है। बता दें कि शोधकर्ताओं ने 1920 से 2013 तक के मौसमी बारिश और तापमान के अंतर का विशलेषण किया। शोध में पाया गया कि सहारा के आसपास के क्षेत्र रेगिस्तान में बदल गये हैं, जबकि इन इलाकों में कभी हरियाली होती थी। शोध में यह भी बताया गया है कि अफ्रीका में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। इससे अफ्रीकी लोगों के जीवन स्तर में काफी बदलाव आ गया है। कृषि पर भी बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि अब इसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिलेगा।
वैज्ञानिकों का दावा, खोज लिया मानव शरीर का अज्ञात अंग, जानिए क्या है इसका काम?
40 सालों में तीसरी बार दिखा ऐसा नजारा
गौरतलब है कि जनवरी में ही दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा में बर्फबारी हुई थी। सहारा का प्रवेश द्वारा माना जाने वाला उत्तरी अल्जीरिया के ऐन सफेरा में लाल रेत पर बर्फबारी के कारण सफेद चादर से पूरा इलाका ढंक गया था। इस दौरान पूरे इलाके में 16 इंच मोटी बर्फ की परत जम गई थी। उत्तरी अल्जीरिया में 40 सालों में ऐसा नजारा तीसरी बार दिखा था। करीब 38 साल पहले 1979 में उत्तरी अल्जीरिया में ऐसा नजारा दिखा था।
वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, स्पेसएक्स के फॉल्कन-9 रॉकेट से आयनमंडल में हुआ 900 किमी बड़ा छेद
दुनिया के 10 सबसे बड़े रेगिस्तान
मरुस्थल या रेगिस्तान ऐसे भौगोलिक क्षेत्रों को कहा जाता है जहां जलपात (वर्षा तथा हिमपात का योग) अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा काफी कम होती है। हालांकि गलती से रेतीले रेगिस्तानी मैदानों को मरुस्थल कहा जाता है। मरूस्थल (कम वर्षा वाला क्षेत्र) का रेतीला होना आवश्यक नहीं। मरुस्थल का गर्म होना भी आवश्यक नहीं है। अंटार्कटिक, जोकि बर्फ से ढका प्रदेश है, विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। विश्व के अन्य देशों में कई ऐसे मरुस्थल हैं जो रेतीले नहीं है। अंटार्कटिका, ग्रेट बेसिन डेजर्ट, सीरियन डेजर्ट, पेटागोनियन डेजर्ट, ग्रेट विक्टोरिया डेजर्ट, कालाहाड़ी डेजर्ट, गोबी डेजर्ट, अरेबियन डेजर्ट, सहारा, आर्कटिक ऐसे दुनिया के 10 सबसे बड़े रेगिस्तान हैं।
Published on:
31 Mar 2018 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
