
नई दिल्ली। अंतरिक्ष अनगिनत रहस्यों से भरा है और देश-दुनिया के तमाम वैज्ञानिक उन रहस्यों को एक-एक करके पता लगाने की कोशिश में दशकों से जुटे हुए हैं।
हमारे सौरमंडल में लाखों एस्ट्रॉयड (क्षुद्रग्रह) हैं, जो पृथ्वी के चारों और चक्कर काट रहे हैं। ये एस्ट्रॉयड कभी-कभी पृथ्वी के बेहद करीब से होकर गुजरते हैं। ऐसे में कई बार यह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जाते हैं और इसकी सतह से टकरा जाते हैं, जिससे काफी बड़ा नुकसान होता है।
अब वैज्ञानिकों एक ऐसे ही एस्ट्रॉयड के बारे में पता चला है, जो पृथ्वी के बेहद करीब से होकर गुजरेगा। इसे लेकर वैज्ञानिक अभी से ही एहतियात के तौर पर जरूरी कदम उठा रहे हैं और उस एस्ट्रायड पर पल-पल की नजर रखे हुए हैं।
19 अक्टूबर को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा
वैज्ञानिकों ने बताया कि पृथ्वी के बेहद करीब से 19 अक्टूबर को एक एस्ट्रायड गुजरेगा। इसका नाम 2019 TK5 रखा गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस एस्ट्रायड का व्यास 9 से 19 मीटर हो सकता है, जो 2019 TA7 के करीब आएगा।
यह पृथ्वी से लगभग 955,000 किलोमीटर दूरी पर है। नासा ने बताया है कि 19 अक्टूबर को लगभग 7:33 बजे पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचने की संभावना है।
यह एस्ट्रॉयड जैसे-जैसे पृथ्वी के करीब पहुंचता जाएगा इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिलती जाएगी।
14 अक्टूबर को पृथ्वी के पास से गुजरा 2019 TA7
बता दें कि 14 अक्टूबर को 2019 TA7 नामक एस्ट्रॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरा, हालांकि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
नाटो के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के डेटा से पता चलता है कि 2019 TA7 का व्यास 15 से 34 मीटर के बीच था। यह पृथ्वी से लगभग 1,485,000 किलोमीटर दूर से गुजरा। माना जा रहा है कि TA7 2019 सूर्य की परिक्रमा कर रहा है। अक्टूबर 2021 तक यह पृथ्वी के पास से गुजर सकता है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Published on:
15 Oct 2019 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
