2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाइजीरिया: आतंकी गुट बोको हरम का सरगना अबूबकर शेकाउ मारा गया, खुद ही ले ली जान

इस्‍लामिक स्‍टेट के संग संघर्ष में अबूबकर शेकाउ बुरी तरह से घिर गया था। बाद में खुद को उड़ाया।

2 min read
Google source verification
abubakar shekau

abubakar shekau

अबूजा। पश्चिम अफ्रीकी देशों में आतंक का मुख्य चेहरा माने जाने वाला का सरगना अबूबकर शेकाउ (Abubakar Shekau) ने खुद को विस्फोट से उड़ाकर आत्महत्या कर ली।

ऑडियो रिकॉर्डिंग में मारे जाने की पुष्टि

विरोधी गुट द‍ इस्‍लामिक स्‍टेट वेस्‍ट अफ्रीकन प्रोविंस के साथ संघर्ष के दौरान वह मारा गया। इस्‍लामिक स्‍टेट (Islamic State) ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में रविवार को अबूबकर के मारे जाने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि इस्‍लामिक स्‍टेट के संग संघर्ष में अबूबकर शेकाउ बुरी तरह से घिर गया था।

Read More: भगोड़े मेहुल चोकसी को क्या डोमिनिका में किया गया था अगवा? एंटीगुआ पुलिस ने जांच शुरू की

कमांडर के मारे जाने की पुष्टि

इस्‍लामिक स्‍टेट वेस्‍ट अफ्रीकन प्रोविंस के नेता अबू मुसाब अल बरनावी ने अपने ऑडियो मैसेज में बोको हरम के कमांडर के मारे जाने की पुष्टि की है। उसने कहा कि 'अबूबकर शेकाउ को ईश्‍वर ने स्‍वर्ग भेजकर उसके साथ न्‍याय किया।' नाइजीरिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बोको बोको हरम पर रिसर्च करने वाले लोगों ने अबूबकर के मारे जाने की पुष्टि की है

लेक चाड इलाके में पकड़ होगी मजबूत

बताया जा रहा है कि लेक चाड इलाके में संघर्ष के वक्त अबूबकर मारा गया। बोको हरम पर शोध करने वाले बुलामा बुकार्ती का कहना है कि इस्‍लामिक स्‍टेट अब लेक चाड इलाके में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।इसे कभी बोको हरम का गढ़ माना जाता था। इस्‍लामिक स्‍टेट लंबे समय से अबूबकर को रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहा था।

Read More: अमरीका के विदेश मंत्री का बयान, कोरोना संक्रमण की उत्पत्ति को लेकर जांच में पारदर्शिता बरते चीन

संगठन पूरी तरह से टूट गया

ऐसा माना जा रहा है कि अबूबकर की मौत के बाद संगठन पूरी तरह से टूट गया है। दोनों गुटों के बीच हिंसक गतिविधियां खत्म हो चुकी हैं। राजनीतिक विश्‍लेषकों के अनुसार अब बोको हरम के लोग इस्‍लामिक स्‍टेट में शामिल हो जाएंगे। इसके साथ पूर्वोत्‍तर नाइजीरिया में अपनी पकड़ को मजबूत बनाएंगे। इसके साथ ही अब इस्‍लामिक स्‍टेट सरकार और उसकी सेना पर भी हमले बढ़ सकते हैं। बीते 12 साल में कई बार ऐसी खबरें आई थीं कि बोकोहराम का कमांडर मारा गया। मगर इस बार उसके मारे जाने की पुष्टि हो गई।