नई दिल्लीPublished: Aug 10, 2021 12:32:38 am
Mohit Saxena
यात्रियों को भारत से रवाना होने के तीन दिन पहले कोरोना जांच करानी होगी। इसके साथ एक लोकेटर फॉर्म भरकर देना होगा।
नई दिल्ली। कोरोना टीके की दोनों खुराकें ले चुके भारतीयों को अब ब्रिटेन पहुंचने पर दस दिन के अनिवार्य होटल क्वारंटीन में नहीं जाना होगा। ब्रिटेन ने रविवार को अपने यात्रा प्रतिबंधों में छूट दी है। उसने ऐलान किया है कि भारत को रेड से अंबर सूची में डाल दिया है।