4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 साल की लड़की ने बुजुर्ग व्यक्ति को लिया गोद, रखी थी ऐसी ख्वाहिश

हेन जीचेंग का जन्म 1932 में हुआ था। उस वक्त जापान ने चीन पर हमला किया था। उनका बचपन भी काफी संघर्षों में बीता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth chaurasia

•

Updated: 3 May 2018, 7:42 PM IST

85 year old man

नई दिल्ली। आज के दौर में जहां बच्चे बुजुर्ग मां-बाप को वृद्धा आश्रम छोड़ आते हैं और अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं एक ऐसे अकेले बुजुर्ग ने खुद को गोद लेने की अपील की है। चीन के रहने वाले बजुर्ग शख्स की उम्र 85 वर्ष है और उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। बुजुर्ग का नाम हेन जीचेंग है और वह रोजाना अपनी साईकिल से चीन की सड़कों पर घूमते हैं, ताकि उन्हें कोई गोद ले ले। हेन जीचेंग कई लोगों से गोद लेने की अपील कर चुके हैं। वो बतातें हैं कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उनके बच्चों ने भी उनका साथ छोड़ दिया।

950 डॉलर मिलता है पेंशन

बुजुर्ग शख्स लोगों से अपील करते हुए कहते हैं कि वह शारीरिक रूप से काफी ताकतवर हैं। वह इस उम्र में भी शॉपिंग कर सकते हैं और खाना बना सकते हैं। उनका कहना है कि वो किसी पर बोझ नहीं बनेंगे, अपना काम वह खुद कर सकते हैं। जीचेंग का कहना है कि वो तियानजिन के साइटेफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट से रिटायर हो चुके हैं। उन्हें हर महीने 950 डॉलर पेंशन मिलता है। मैं नहीं चाहता कि आखिरी वक्त में मुझे अस्पताल जाना पड़े। मुझे पूरी उम्मीद है कि कोई दयालु वक्ति गोद ले लेगा और मेरी देखभाल कर सकेगा। मैं चाहता हूं कि मेरे निधन के बाद कोई अंतिम संस्कार करने वाला हो।

20 वर्ष की लड़की बनी दोस्त

जीचेंग ने बताया कि उनके पड़ोसी भी उनका कोई साथ नहीं देते हैं। अभी तो वो बाइक चला लेते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा आएगा जब वे बिल्कुल भी चल फिर नहीं सकेंगे। उन्हें डर है कि जीवन के आखिरी पड़ाव में वो एकदम अकेले न पड़ जाएं। लेकिन अब उनके पास लोगों के फोन आने लगे हैं। जीचेंग ने बताया कि ये सब टीवी की वजह से हुआ है। टीवी पर उनकी स्टोरी चलाई गई थी। उसके बाद से काफी लोग उनसे संपर्क करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि मीडिया की वजह से उनकी दोस्ती एक लड़की से हो गई है। वो जब भी खुद कोे अकेला महसूस करते हैं, उस लड़की से बात कर लेते हैं। लड़की 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट है और वह उनका पूरा ख्याल रखती है।

जीचेंग का संघर्षों वाला रहा पूरा जीवन

बता दें कि हेन जीचेंग का जन्म 1932 में हुआ था। उस वक्त जापान ने चीन पर हमला किया था। उनका बचपन भी काफी संघर्षों में बीता है। जब वह बड़े हुए तो एक कारखाने में काम करने लगे। उसी दौरान उनकी शादी भी हो गई। जिस वक्त कल्चरल रिवॉल्यूशन चल रहा था उस वक्त उनके बच्चे हुए। कुल मिलाकर उनका जीवन काफी संघर्षों वाला रहा। लेकिन अब वह नए साथी मिलने की वजह से काफी खुश हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनका आखिरी सफर यू ही हंसते-हंसते कटेगा।