7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: दो दिन तक पीते रहे चमगादड़ वाला सूप, जानें फिर परिवार के साथ क्या हुआ?

-चीन के वुहान ( Coronavirus in China ) से पैदा हुए कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। -अब तक कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस चीन के वेट मार्केट या लैब के चमगादड़ ( Coronavirus in Bats ) से निकलकर इंसानों में फैला है। -चीन के वुहान ( Wuhan ) से ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। -जहां एक परिवार उस समय विचलित हो गया, जब खाने के दौरान उनके सूप में मरा हुआ चमगादड़ ( Dead Bats in Soup ) मिला।

2 min read
Google source verification
Coronavirus dead bats in soup while eating in china wuhan

Coronavirus: दो दिन तक पीते रहे चमगादड़ वाला सूप, जानें फिर परिवार के साथ क्या हुआ?

नई दिल्ली।
चीन के वुहान ( Coronavirus in China ) से पैदा हुए कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। अब तक कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस चीन के वेट मार्केट या लैब के चमगादड़ ( Coronavirus in Bats ) से निकलकर इंसानों में फैला है। ऐसे में चमगादड़ का नाम सुनते ही डर लगने लगता है। लेकिन, चीन के वुहान ( Wuhan ) से ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार उस समय विचलित हो गया, जब खाने के दौरान उनके सूप में मरा हुआ चमगादड़ ( Dead Bats in Soup ) मिला। हैरानी की बात है कि परिवार के लोग दो दिन से लगातार सूप गर्म करके पी रहे थें। रिपोर्ट के अनुसार यह चमगादड़ एक फ्रोजन पोर्क सूप के डिब्बे में पाया गया, जो एक रेस्टोरेंट से ऑर्डर देकर मंगवाया था।

दो दिन तक पी रहे सूप
सूप में मिले चमगादड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चीनी मीडिया ने तस्वीरों के साथ यह खबर दिखाई। तस्वीरों में काले रंग का जानवर साफ देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फ्रोजन पोर्क सूप चेन टाइटल वाले एक शख्स ने मंगवाया था। चेन के पिता दो दिन तक वह सूप पीते रहे, लेकिन चमगादड़ को लेकर कोई आभास नहीं था। तीसरे दिन जब परिवार एक साथा खाना खा रहा था, तो सूप पीने के दौरान मरा हुआ चमगादड़ मिला। जिसे देखकर परिवार के होश उड़ गए।

America ने Chinese कैंसर शोधकर्ता पर लगाया आरोप, चीनी सेना और CPC से अपने संबंधों के बारे में बोला झूठ

सूप में कैसे आया चमगादड़?
सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर सूप में चमगादड़ कहां से आया। चेन ने बताया कि जब सूप को गर्म करके पी रहे थे, तब अचानक उसमे में काला रंग का कुछ दिखाई दिया। पहले सोचा कि सूप में कोई मशाला इस्तेमाल किया गया है। लेकिन, बाद में चेक किया तो वह एक काले रंग का जानवर था। इस मामले में रेस्टोरेंट ने कहा कि चमगादड़ रात में ऐक्टिव होते हैं और हम तो दिन में सूप तैयार करते हैं। हम तैयार होने के बाद तुरंत डिब्बे को सील करके फ्रीज में रख देते हैं।

परिवार का हुआ कोरोना टेस्ट
जब प्रशासन को इस बात की जानकारी मिली तो चेन के परिवार के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। हालांकि, राहत की बात है कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। लेकिन, अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि सूप में चमगादड़ कहां से आया?

शराब पीने के बाद 27 साल की युवती ने तड़प-तड़प के तोड़ा दम, जानें क्या हुई थी गलती?