5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत समेत 20 देशों के नागरिकों को नहीं मिलेगा सऊदी अरब में प्रवेश, टूट सकता है हज यात्रा पर जाने का सपना

सऊदी अरब ने भारत समेत 20 देशों के नागरिकों को देश में नहीं मिलेगा प्रवेश भारतीय मुसलमानों का इस साल भी हज यात्रा नहीं कर पाना लगभग नामुमकिन हर साल करीब 2 लाख भारतीय हज के लिए जाते हैं मक्का-मदीना

2 min read
Google source verification
Covid-19: Saudi Arabia bans entry of 20 countries, including india

Covid-19: Saudi Arabia bans entry of 20 countries, including india

नई दिल्ली। सऊदी अरब ने भारत समेत 20 देशों के नागरिकों को देश में प्रवेश देने पर पाबंदी लगा दी है। ये पाबंदी 17 मई तक के लिए लगाई गई है। सऊदी अरब के इस फैसले के बाद भारतीय मुसलमान इस साल हज यात्रा नहीं कर पाना लगभग नामुमकिन है।

Coronavirus Effect: सऊदी अरब में सिनेमा हॉल बंद, रेस्टोरेंट में 10 दिनों के लिए खाना खाने पर रोक

मुस्लिम का सबसे पवित्र तीर्थ यात्रा है हज

मुस्लिम समुदाय के लिए हज सबसे पवित्र तीर्थ यात्रा होती है । हर मुस्लिम जीवन में एक बार हज जरूर जाना चाहता है। हर साल बड़ी तादाद में भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों से मुसलमान हज की यात्रा पर जाते हैं। लेकिन साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते यात्रा स्थगित कर दी गई थी और इस साल सऊदी सरकार ने नागरिकों को प्रवेश देने पर पाबंदी लगा दी है।ऐसे में इस साल भी हज यात्रा पर जाने वाले का सपना टूट सकता है ।

हर साल 2 लाख भारतीय जाते हैं हज

जानकारी के मुताबिक हर साल करीब 2 लाख भारतीय हज के लिए मक्का-मदीना जाते हैं।लेकिन इस साल अभी तक सऊदी ऑथोरिटी की तरफ से हज यात्रियों के लिए कोई बात नहीं कही गई है। इतनी ही नहीं अब तक सिलेक्शन प्रोसेस भी नहीं शुरू हुआ है। ऐसे में ये तक हैं कि इस साल भी भारत के लोग हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। हालांकि 10 फरवरी को इंडियन डिप्लोमेट्स और सऊदी ऑथोरिटी के बीच हज यात्रियों को लेकर बातचीत होनी है । इस बातचीत के बाद ही कोई नतीजा सामने आएगा।

उड़ानों पर पहले ही लग चुका है प्रतिबंध

बता दें इससे कुछ दिन पहले सऊदी अरब ने 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। सऊदी सरकार के अनुसार ये रोक भारत, पाकिस्तान, मिस्त्र, यूएई, लेबनान, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड, इटली, अमेरिका समेत 20 देशों के लिए है।

बेटी पैदा हुई तो शाैहर ने सऊदी अरब से फोन पर दे दिया तलाक, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

अब भी बना है कोरोना का खतरा

सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण का खतरा अब बी बना हुआ है। यहां अब तक 3,68,000 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 6,400 लोगों की वायरस से मौत हुई है। अरब देशों में सबसे अधिक मौत सऊदी में ही हुई है। हालांकि देश में 17 दिसंबर से ही कोरोनावायरस वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई थी। लेकिन फिर भी यहां संक्रमण का खतरा बना हुआ है।