script24-25 फरवरी को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत दौरा, पत्नी मेलानिया भी होंगी साथ | Donald Trump on India Visit alongwith Melania Trump on 24 25 February | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

24-25 फरवरी को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत दौरा, पत्नी मेलानिया भी होंगी साथ

वाइट हाउस ने दी अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे (Donald trump India visit) की जानकारी
अमरीका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ( Melania Trump ) भी होंगी उनके साथ

नई दिल्लीFeb 11, 2020 / 08:45 am

Shweta Singh

Melania Trump Donald Trump on India Visit

Melania Trump Donald Trump on India Visit

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे ( Donald trump India visit ) से संबंधित बड़ी खबर आ रही है। अमरीकी राष्ट्रपति के तौर पर 24-25 फरवरी को ट्रंप पहली बार भारत आएंगे। इस बारे में वाइट हाउस ने जानकारी दी है। वाइट हाउस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में बताया कि ट्रंप के साथ अमरीका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ( Melania Trump ) भी उनके साथ होंगी।

https://twitter.com/realDonaldTrump?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने भारत की यात्रा पर ट्रंप

ट्रंप का यह दौरा दो दिनों का है। ट्वीट में लिखा गया कि ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने भारत की यात्रा पर जाएंगे। वाइट हाउस ने आगे लिखा है कि ट्रंप की यात्रा अमरीका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में काफी असरदार साबित होगी। इसके साथ ही अमरीकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी बंधन जाहिर करने में मददगार साबित होगा।

गुजरात में ट्रंप का यह कार्यक्रम

यह भी कहा जा रहा है कि ट्रंप और मेलानिया गुजरात भी जा सकते हैं। इस दौरे को लेकर गुजरात सरकार ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। संभावना यह भी है कि अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम का उद्धाटन ट्रंप के हाथों कराया जा सकता है। बता दें कि यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

Home / world / Miscellenous World / 24-25 फरवरी को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत दौरा, पत्नी मेलानिया भी होंगी साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो