6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिजी में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.6 आंकी गई तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से लोग घरों से बाहर आ गए। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की नुकसान की खबर नहीं है।  
2 min read
Google source verification
Earthquake Fiji

फिजी में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.6 आंकी गई तीव्रता

सुवाः फिजी में रविवार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई। यह भूकंप भारतीय समयानुसार, शाम को 4.22 पर आया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का झटका दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित टोंगा तक महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र फिजी से लगभग 263 किमी दूरी पर स्थित था। फिलहाल इससे अभी तक किसी प्रकार की नुकसान की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

पहले भी आया था भूकंप
इससे पहले 7 सितंबर को फिजी में 7.8 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था। यह भूकंप धरती की 608 किमी की गहराई पर था। इससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे पहले इसी साल अगस्त में भी फिजी में 8.2 तीव्रता का भूकंप आया था। 4 जनवरी को भी फिजी में 7.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। बता दें कि फिजी में अक्सर भूकंप के झटके आते रहे हैं। इसकी वजह से यहां पर काफी नुकसान भी होता है।

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी ने मचाई तबाही
बता दें कि शनिवार को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में भूकंप और सुनामी ने भारी तबाही मचाई थी। हादसों में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई। जबकि भूकंप से 24 लाख लोगों के प्रभावित हुए हैं। देश के आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, बचाव कार्य अभी भी जारी है। भूकंप से तटीय शहर पालू में एक शॉपिंग मॉल मलबे में तब्दील हो गया और एक मस्जिद का बड़ा सा गुबंद ढह गया। इस शहर में 350,000 लोग रहते हैं। पालू में भारी उपकरणों और बचाव कर्मियों की कमी के चलते बचाव कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई, जहां बचाव कर्मी एक ढहे हुए होटल के मलबे में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।