अधिकारियों के अनुसार शनिवार को दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि नौ से ज्यादा लोग भीषण बारिश के बाद लापता पाए गए। गौरतलब है कि इस तूफान ने शुक्रवार को इटली और फ्रांस के सीमाई इलाकों में जमकर तबाही मचाई। पुलिस के अनुसार चार शवों को वेन्टिमिग्लिया और सेंटो स्टेफानो अल मारे की सीमा वाले क्षेत्रों में पाया गया। वहीं पांचवा शव एक नदी के किनारे पाया गया। लाशों में किसी की पहचान नहीं हो पाई है।