बीजिंग। भारत के पड़ोसी देशों को गुमराह करने की कोशिश में लगे चीन ने अब बांग्लादेश (Bangladesh) पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। लद्दाख में जारी तनाव के बीच चीन भारत और परेशान करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करने में लगा हुआ है। इसके साथ नेपाल को भी चीन ने अपनी रणनीति का शिकार बना रखा है।