अपने भाषण में नंदा ने कहा कि डेमोक्रेट्स नेता देश की भलाई की लिए हमेशा से सकारात्मक सुझाव दे रहे हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए नंदा ने कहा कि,जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है, तब से लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। अब ये स्पष्ट हो गया है कि सबसे पहला काम देश को अपने पुराने ट्रैक पर वापस लाना होगा। देश के कोने-कोने में डेमोक्रेट्स को जिताना है। यहीं कारण है कि उन्होंने ये पद स्वीकार किया। शपथ लेने के बाद नंदा ने डेमोक्रेट्स समर्थकों को दिए अपने पहले संदेश में ये बातें कहीं।