28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराजा रणजीत सिंह बने दुनिया के सबसे महान नेता, सर्वेक्षण में 38 प्रतिशत से अधिक वोट पाए

Highlights महाराज रणजीत सिंह को सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए सराहाया जाता है। अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी अमलकर कैब्राल दूसरे स्थान पर हैं। अब्राहिम लिंकन तीसरे तथा ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ प्रथम ने पांचवा स्थान पाया।

less than 1 minute read
Google source verification
ranjit singh

बीबीसी सर्वेक्ष्रण में पहले स्थान पर महाराजा रणजीत सिंह।

लंदन। बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्री मैगजीन के सर्वेक्षण में भारत में सिख साम्राज्य के 19 वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह को अब तक का सबसे महान नेता चुना गया है। इस पोल में पांच हजार पाठकों ने भाग लिया था। 38 प्रतिशत से अधिक वोट के साथ महाराजा रणजीत सिंह सबसे आगे हैं। उन्हें सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए सराहाया जाता है।

हांगकांग के शोध में खुलासा: जानवरों पर नहीं होता है कोरोना वायरस का असर

अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी अमलकर कैब्राल 25 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने पुर्तगाली कब्जे से देश को मुक्त कराने में अहम योगदान दिया था। उन्होंने दस लाख से अधिक गिनियन को स्वतंत्रता के लिए एकजुट किया। ब्रिटेन के पीएम विंस्टन चर्चिल अपने त्वरित निर्णय और तेज राजनीतिक पैंतरेबाजी के लिए सात प्रतिशत वोट के साथ तीसरे पायदान पर रहे।

इस सूची में अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन चौथे स्थान पर हैं। वहीं ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ प्रथम ने पांचवा स्थान पाया। शीर्ष 20 नेताओं में अमरीका, ब्रिटेन और एशिया और अफ्रीका से दुनिया भर के इतिहास के कुछ सबसे प्रसिद्ध नेता शामिल हैं। इसमें मुगल सम्राट अकबर, फ्रेंच सैन्य नेता जोन ऑफ आर्क और रूसी महारानी कैथरीन द ग्रेट शामिल हैं।