
संयुक्त राष्ट्र। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद बैचेन पाकिस्तान हर अंतर्राष्ट्रीय संगठन में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की है, लेकिन हर बार हार का मुंह देखने पड़ा है। अब तिलमिलाए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में इस मुद्दे को उठाया है। जेनेवा में सोमवार को शुरू हुई यह बैठक 27 सितंबर तक चलेगी।
पाकिस्तान ने कश्मीर में हो रहे मानवाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भारत के खिलाफ एक डोजियर पेश किया है। लेकिन इस डोजियर का पहला पेज लीक हो गया। इस लीक दस्तावेज से जो तथ्य सामने आए हैं, वह बहुत ही हैरान करने वाला है।
दरअसल पाकिस्तान के पास यह साबित करने के लिए कोई पुख्ता सबूत है ही नहीं कि भारत कश्मीर में मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहा है। लिहाजा पाकिस्तान ने भारत के विपक्षी दलों के नेताओं के बयान का सहारा लिया है।
पाकिस्तान ने डोजियर में राहुल और अब्दुल्ला के बयान को किया शामिल
लीक दस्तावेजों के पहले पन्ने पर ही पाकिस्तान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला के बयान का तरजीह देते हुए भारत के खिलाफ सबूत पेश किए हैं। बता दें कि यूएनएचआरसी में आज कश्मीर आधारित सेशन में भारत और पाकिस्तान दोनों अपने दावे पेश करेंगे।
UNHRC में जवाब देने से पहले ही पाकिस्तान ने दबाव की राजनीति शुरू कर दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अब समय आ गया है, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारतीय बलों की ओर से किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन पर अलग राय नहीं रखनी चाहिए।’
बता दें कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद राहुल गांधी घाटी का दौरा करना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सरकार ने अनुमति नहीं दी। जिसके बाद एक ट्वीट में राहुल गांधी ने कश्मीरी लोगों के स्थिति के बारे में एक ट्वीट किया था।
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का तैयार है भारत
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भारत और पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति को लेकर एक-दूसरे के तर्कों का जवाब देंगे।
पहले पाकिस्तान अपना पक्ष रखेगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी पाकिस्तान का बयान रखेंगे। उसके बाद भारत अपना बयान रखेगा।
ऐसा माना जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान के हर जवाब और साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने पूरी तैयारी की है। यदि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर रोना रोता है और गैर मर्यादित व्यवहार करने के साथ अनर्गल आरोप लगाता है तो भारत उसका पुरजोर तरीके से जवाब देगा।
बता दें कि भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के पूर्वी क्षेत्र के सचिव विजय ठाकुर सिंह करेंगे, जिसमें अजय बिसारिया भी शामिल हैं। अजय बिसारिया इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त थे, जिन्हें कश्मीर मसले पर तनातनी के बीच पाकिस्तान ने वापस भारत भेज दिया था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
10 Sept 2019 11:17 pm
Published on:
10 Sept 2019 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
