
मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर देश का मान बढाया है। 20 वर्षीय मानुषी हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विश्व की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ ताज अपने नाम किया। मानुषी की वजह से 17 साल बाद भारत को यह गौरव हासिल हुआ है।
मानुषी का जन्म तो हरियाणा के रोहतक में हुआ लेकिन उसकी परवरिश बेंगलुरु में हुई क्योंकि जब वो एक साल की थीं तब ही उनके माता-पिता बेंगलुरु शिफ्ट हो गए थे। सात साल तक बेंगलुरु में रहने के बाद उनके माता-पिता दिल्ली शिफ्ट हो गए। इस समय मानुषी एक मेडिकल की छात्रा हैं जोकि अपनी मेडिकल की पढ़ाई हरियाणा, सोनीपत के सरकारी कॉलेज से कर रही हैं।
यह रही मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी की बात और अब हम आपको उस ताज के बारे में बताने जा रहे हैं जो ताज उन्होंने अपनी ताजपोशी के दौरान पहना था। साथ ही हम आपको बतायेंगे कि आखिर मिस वर्ल्ड की कमाई कितनी है और इस खिताब को जीतने के बाद विजेता को कितनी राशि दी जाती है!
ताज-
मिस वर्ल्ड के सिर पर सजा यह ताज काफी कीमती होता है। इसमें हीरे और कई अन्य कीमती पत्थर जड़े होते हैं। बताया जाता है कि इस ताज की औसत कीमत 2 से 5 करोड़ रुपए के बीच की होती है।
- प्राइज में मिलते हैं करीब 10 करोड़ रूपये।
- एक साल के लिए दुनिया में कहीं भी फ्री में घूमना।
Published on:
25 Nov 2017 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
