
QS World University Ranking 2022: Bangalore IISc best for research in world, three Indian institutes in top 200
नई दिल्ली। देश में शिक्षण संस्थानों को वैश्विक स्तर का बनाने के लिए सरकार की ओर से कई तरह के प्रयास किए गए हैं और अलग से बजट का आवंटन भी किया है। यही कारण है कि लगातार शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है।
अब वर्ष 2022 के लिए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Ranking 2022) बुधवार, 09 जून 2021 को जारी की गई है। इस रैंकिंग में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 1300 विश्वविद्यालय को शामिल किया गया है। इनमें से भारत के 35 विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थानों को जगह दी गई है।
सबसे खास बात ये है कि रिसर्च के मामले में भारतीय संस्थान को दुनिया में सबसे बेहतर माना गया है। QS World University Ranking 2022 में बंगलुरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) को दुनियाभर में पहला स्थान दिया गया है। यानी कि IISc रिसर्च के लिए दुनियाभर में सबसे अच्छा है। हालांकि, ओवरऑल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IISc बैंगलुरु को 186 वां स्थान दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Education Minister Nishank) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
QS रैंकिंग में भारत के 7 संस्थान पहली बार शामिल
बता दें कि QS की रैंकिंग में भारत के सात शिक्षण संस्थानों को पहली बार शामिल किया गया है। इससे पहले पिछली बार दुनिया की 1000 यूनिवर्सिटी की लिस्ट में 21 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया था। इस रैंकिंग के अनुसार, दुनिया की टॉप 200 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में भारत के तीन इंस्टीट्यूट्स आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay), आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) और आईआईएससी (IISc Bangalore) शामिल हैं।
ये हैं भारत की टॉप 20 यूनिवर्सिटीज
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Rankings) की इस सूची में भारत की कुल 35 विश्वविद्यालयों को जगह दी गई है। जिसमें कुल तीन यूनिवर्सिटी टॉप 200 में शामिल हैं। पहले नंबर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे 177वां स्थान, 185 रैंक के साथ आईआईटी दिल्ली दूसरे और 186 रैंक के साथ आईआईएस बैंगलोर तीसरे नंबर पर है। आइए देखें भारत के टॉप 20 विश्वविद्यालयों की लिस्ट..
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IITB) मुंबई: 177 रैंक
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IITD), नई दिल्ली: 185 रैंक
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलौर:186 रैंक
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IITM), चेन्नई: 255 रैंक
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (IITK), कानपुर: 277 रैंक
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT-KGP), खड़गपुर: 280 रैंक
7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IITG) गुवाहाटी: 383 रैंक
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IITR), रुड़की: 400 रैंक
9. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), नई दिल्ली: 501-510 रैंक
10. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), नई दिल्ली: 561-570 रैंक
11. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद, संगारेड्डी: 591-600 रैंक
12. सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, पुणे: 591-600 रैंक
13. जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता: 651-700 रैंक
14. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद: 651-700 रैंक
15. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर: 701-750 रैंक
16. ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत: 701-750 रैंक
17. जामिया मिल्लिया इस्लामिया: 751-800 रैंक
18. मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल, कर्नाटक: 751-800 रैंक
19. अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई: 801-1000 रैंक
20. पॉन्डिचेरी यूनिवर्सिटी: 801-1000 रैंक
ये हैं दुनिया के टॉप 10 विश्वविद्यालय
1. मैसेच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT):- अमरीका के कैंब्रिज स्थित इस यूनिवर्सिटी को 100 में से 100 स्कोर मिले हैं।
2. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी:- ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) को 99.5 स्कोर मिला है। पिछली बार 5वें स्थान पर थी।
3. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी:- अमरीका स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) को 98.7 स्कोर मिली है। पिछले साल यह दुनिया की दूसरी बेस्ट यूनिवर्सिटी थी।
4. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी:- कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) को स्टैनफोर्ड के बराबर यानी 98.7 स्कोर मिली है। पिछले साल इसकी रैंक 7वीं थी।
5. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी:- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) को 98 स्कोर मिला है। पिछले साल 97.9 स्कोर के साथ यह तीसरे नंबर पर थी।
6. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी:- कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (California Institute of Technology) को 97.4 स्कोर दिया गया है। पिछले साल 97 स्कोर के साथ यह चौथे स्थान पर था।
7. इंपीरियल कॉलेज लंदन:- इंपीरियल कॉलेज लंदन को 97.3 स्कोर मिला है। पिछले साल 93.6 स्कोर के साथ आठवें स्थान पर था।
8. ईटीएच ज्यूरिख:- स्विट्ज़रलैंड स्थित स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Swiss Federal Institute of Technology) यानी ईटीएच ज्यूरिख (ETH Zurich) को 95.4 स्कोर मिली है। पिछले साल 95 स्कोर के साथ यह छठे पायदान पर था।
9. यूसीएल लंदन:- यूसीएल लंदन (UCL London) को 95.5 स्कोर मिला है। पिछले साल 92.9 स्कोर के साथ 10वें स्थान पर थी।
10. शिकागो यूनिवर्सिटी:- शिकागो यूनिवर्सिटी (Chicago University) को 94.5 स्कोर मिला है। पिछले साल 93.1 स्कोर के साथ यह 9वें स्थान पर थी।
Updated on:
09 Jun 2021 08:21 pm
Published on:
09 Jun 2021 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
