2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्‍व की अन्‍य खबरें
राहुल के विमान में खराबी को कांग्रेस ने बताया साजिश, जांच की मांग
Play video

राहुल के विमान में खराबी को कांग्रेस ने बताया साजिश, जांच की मांग

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को लेकर जा रहे विमान में खराबी आने के बाद पायलट ने उन्‍हें हुबली में सुरक्षित उतारा।
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Apr 27, 2018

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को नई दिल्‍ली से हुबली ले जा रहे विशेष विमान में तकनीकी खराबी को कांग्रेस ने साजिश करार दिया है। कांग्रेस के प्रवक्‍ता सुरजेवाला ने इसकी सघन जांच की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष का विमान एक तरफ झुका गया था और उसका ऑटोमोटेड सिस्‍टम फेल हो गया था। इसके बावजूद कांग्रेस अध्‍यक्ष शांत बने रहे और विमान में सवाल लोगों को शांत रहने को कहा। साथ ही लोगों को ढांढस बंधाया कि आप लोग चिंता न करें हम लोग हुबली सुरक्षित तरीके से लैंड करेंगे।

कर्नाटक में बोले राहुल गांधी,भ्रष्टाचारियों के साथ मंच साझा करते हैं पीएम मोदी

कर्नाटक चुनाव: रोड शो के जरिए राहुल ने दिखाई ताकत, बोले- विचारधाराओं की लड़ाई है यह चुनाव

पीएमओ हालचाल पूछा
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पीएम कार्यालय ने कांग्रेस अध्यक्ष को फोन कर उनका हालचाल पूछा है। राहुल के करीबी सहयोगी ने इस पर चिंता जताते हुए आशंका व्यक्त की है कि राहुल को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझ कर तो तोड़फोड़ नहीं की गई। कर्नाटक पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।