5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक चुनाव: रोड शो के जरिए राहुल ने दिखाई ताकत, बोले- विचारधाराओं की लड़ाई है यह चुनाव

राहुल गांधी ने अपने रोड शो के दौरान लोगों से कहा कि कर्नाटक का यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा के साथ आरएसएस के बीच विचारधाराओं की लड़ाई है।

2 min read
Google source verification
कर्नाटक के अंकोला में रोड़ शो के दौरान राहुल गांधी

नई दिल्ली। जैसे-जैसे कर्नाटक विधानसभा का चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। चुनाव प्रचार का कमान संभाले हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक फिर से गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी उत्तरी कन्नड़ के अंकोला में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। राहुल ने अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत रोड शो के जरिए की।

राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप

बता दें कि रोड शो के दरमियान राहुल गांधी ने अपने शक्तिप्रदर्शन को भी दिखाने की कोशिश की। रोड शो के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी उनके साथ मौजूद थे। राहुल गांधी ने बीच-बीच में रुककर बस के उपर से ही लोगों को संबोधित किया। राहुल ने अपने भाषण के दौरान लोगों से कहा कि यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा के साथ आरएसएस के विचारधाराओं की लड़ाई है। राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ बड़े पूंजिपतियों का ढ़ाई लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं करना चाहते हैं। बेल्लारी बंधुओं को टिकट दिये जाने के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हैं लेकिन खुद 8 दागियों को और भ्रष्टाचार के आरोपियों को कर्नाटक में टिकट दिया है।

चुनाव आयोग ने लांच की नई ईवीएम, कर्नाटक चुनाव में किया जाएगा इस्तेमाल

सिद्धारमैया का वार, भाजपा का पलटवार

बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कर्नाटक के युवाओं की पसंद बताते हुए भाजपा पर करारा वार किया है। सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा, कि 'कर्नाटक के युवा राहुल गांधी को पसंद कर रहे हैं। राज्‍य में राहुल गांधी के प्रचार का युवाओं पर काफी प्रभाव पड़ा है।' उन्‍होंने कहा, 'कर्नाटक में हमारी जीत वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सफलता की दिशा में कांग्रेस पार्टी का पहला कदम होगा।' इधर सिद्धरमैया के जवाब पर कर्नाटक भाजपा ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का बहादुर शाह जफर करार दे दिया। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी के बने रहने पर कांग्रेस पार्टी उसी तरह से हमेशा के लिए खत्‍म हो जाएगी जैसे मुगल राजवंश।

कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया ने बदामी निर्वाचन क्षेत्र से दायर किया नामांकन, 12 मई को होंगे चुनाव

राहुल का रोड शो

आपको बता दें कि राहुल के कर्नाटक दौरे से पहले ही अंकोला को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैनर पोस्टर गाजे- बाजे के साथ सजा दिए थे। राहुल गांधी जैसे ही अपने हेलीकॉप्टर से उतरे, हेलीपैड के बाहर खड़े समर्थकों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद राहुल गांधी रोड शो के लिए बस पर सवार हो गए। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ खड़े समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते रहे। जब राहुल गांधी का रोड़ शो अंकोला शहर से गुजरता हुआ आसपास के गांवों के बीच से गुजरा तो रास्ते पर भीड़ राहुल गांधी का हाथ हिलाकर अभिवादन करती रही और राहुल गांधी हाथ हिला कर मुस्कुराते हुए जवाब देते रहे। बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कोस्टल कर्नाटक के मंगलूर इलाके में पार्टी का मेनिफेस्टो लॉन्च करेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि अंकोला का पूरा इलाका 2013 में कांग्रेस का गढ़ रहा है।