1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलि दिए गए 227 बच्चों के अवशेष मिलने से सनसनी, पुरातत्वविद विभाग के उड़े होश

एक जगह से इतने अवशेष मिलने वाली सबसे बड़ी जगह आस-पास और भी अवशेष मिलने की आशंका विचलित करने वाला था अनुभव : पुरातत्वविद

2 min read
Google source verification

image

Navyavesh Navrahi

Aug 28, 2019

remains.png

बलि का शिकार हुए 227 बच्चों के कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। पुरातत्तव विभाग भी इस पर हैरान है। जिस जगह पर ये कंकाल मिले हैं, उसे बलि दिए गए बच्चों के इतने अवशेष मिलने वाली दुनिया की सबसे बड़ी जगह माना जा रहा है। बात दक्षिणी अमेरिकी के पेरु की राजधानी लीमा की है। बच्चों के ये अवशेष हुआंचाको शहर में मिले हैं।

बता दें, हुआंचाको लीमा के उत्तर में स्थित है और एक पर्यटक शहर है। इतिहासकारों के अनुसार- हुआंचाको वो स्थान है, जहां चिमू संस्कृति के दौर में बच्चों की बलि दी जाती थी।

देश के ऐसे 9 नेता जिन्होंने अपनी सादगी से दुनिया को प्रभावित किया

मुख्य पुरातत्वविद् फेरन कैस्टिलो के अनुसार- इस जगह से उन बच्चों के सबसे अधिक संख्या में अवशेष मिले हैं, जिनकी बलि दी गई थी। कैस्टिलो के अनुसार- चिमू संस्कृति में भगवान को प्रसन्न करने के लिए किए जाने वाले अनुष्ठान के दौरान इन बच्चों की बलि दी गई होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार- बलि दिए गए इन बच्चों की उम्र 4 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है।


कैस्टिलों के अनुसार- अल नीनो के बाद बच्चों की बलि दी गई होगी और ऐसे संकेत मिल हैं कि बारिश के मौसम में उनकी हत्या की गई थी। बता दें, ‘अल-नीनो’ के प्रभाव से प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह गर्म हो जाती है। इसके कारण हवाओं के मार्ग और गति में परिवर्तन आ जाता है। मौसम चक्र बुरी तरह प्रभावित होता है। मौसम में बदलाव के कारण कई जगहों पर सूखा पड़ जाता है और कई जगहों पर बाढ़ आ जाती है।

उड़नपरी पीटी उषा ने गोद में खिलाया पीवी सिंधु को, देखिए दोनों खेल दिग्गजों की खूबसूरत तस्वीर

उनके अनुसार- बच्चों के शवों के मुंह समुद्र की ओर हैं। जबकि कुछ के शरीर पर अब भी मांस और बाल हैं।

उधर, पुरातत्वविदों का कहना है कि ये बहुत विचलित करने वाला अनुभव था। जब हम खुदाई कर रहे थे, तो हमें हमें बच्चों के शरीर का अवशेष मिल रहे थे। कैस्टिलो के अनुसार- एक अवशेष मिलने वाली जगह से कुछ ही दूरी पर खुदाई करने पर दूसरा अवशेष मिल रहा था। सारा दृश्य बहुत ही विचलित करने वाला था। हो सकता है इस जगह के आस-पास भविष्य में कुछ और बच्चों के भी अवशेष भी मिलें।