
Trump claims, America is doing well in fight against Corona, problem escalated in India
वॉशिंगटन। कोरोना महामारी ( Coronavirus Epidemic ) से पूरी दुनिया परेशान है और इसके खतरों से लगातार जूझ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण ( Coronavirus Infection ) से सबसे अधिक अमरीका प्रभावित हुआ है, लेकिन पूरे विश्व में एक दिन में सबसे अधिक संक्रमितों की संख्या भारत में दर्ज हुई है। भारत में बहुत ही तेजी के साथ कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
इस बीच अब अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( American President Donald Trump ) की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा है कि बड़े देशों की तुलना में अमरीका कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में बहुत अच्छा कर रहा है, जबकि भारत इससे लड़ने में जबर्दस्त समस्या का सामना कर रहा है।
ट्रंप ने आगे कहा कि चीन में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। ऐसे में अमरीका बहुत ही अच्छी स्थिति में है। बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पूरी दुनिया में अब तक भारत में एक दिन में सर्वाधिक 52,050 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। दूसरी तरह चीन में मंगलवार को 36 नए मामले सामने आए। चीन ( China ) में तीन महीने बाद 29 जुलाई को ऐसा पहली बार हुआ था, जब कोरोना के 100 से अधिक मामले सामने आए थे।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अमरीका कर रहा सबसे अच्छा: ट्रंप
मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बहुत अच्छा कर रहे हैं। मेरे विचार में हमने किसी भी राष्ट्र जितना अच्छा किया है। उन्होंने कहा कि यदि दुनियाभर के बड़े देशों की तुलना में अमरीका को देखें तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बहुत अच्छा कर रहा है।
ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आपको यह नहीं भूलना चाहिए के भारत और चीन के अलावा कई देशों से बड़े हैं। भारत में लगातार मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और वहां एक जबर्दस्त समस्या है। न सिर्फ भारत में बल्कि कई अन्य देशो में भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कई बड़ी समस्याएं हैं।
उन्होंने कहा कि कई देशों ने यह सोचा था कि वहां सब खत्म हो गया है। हमने भी यही सोचा था कि फ्लोरिडा में कोरोना खत्म हो चुका है। लेकिन अचानक से फिर वायरस लौट आया है। हालांकि अमरीका कोरोना के खिलाफ लड़ाई ( America Fight Well Against Coronavirus ) में बेहतर कर रहा है।
अमरीका में 1.58 लाख की मौत
आपको बता दें कि दुनियाभर में अमरीका कोरोना महामारी ( Corona Epidemic In America ) से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश है। अमरीका में कोरोना के कारण अब तक 1.58 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40.8 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पूरी दुनिया की बात करें तो 6.92 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.82 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं भारत में कोरोना ( Corona Case In India ) से अब तक 39 हजार के करीब लोगों का मौत हो चुकी है, जबकि 18.5 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमरीका में अब तक 6 करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमण जांच हो चुकी है। दुनिया में कोई भी देश इसके आस-पास भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसे किट हैं जिससे 15-20 मिनट में परिणाम मिल जाते हैं। अभी तक किसी के पास भी ऐसी किट नहीं है। हमारे विचार से अमरीका बाकी बड़े देशों की तुलना में बहुत अच्छा कर रहा है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश




