11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप ने किम की जमकर की तारीफ, कहा- परमाणु निरस्त्रीकरण पर ​दिया खासा सहयोग

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि किम जोंग उन की उदारता की वजह से पूरा कोराई द्वीप परमाणु निरस्त्रीकरण की ओर बढ़ रहा है
2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Sep 26, 2018

trump

डोनाल्ड ट्रंप ने किम की जमकर की तारीफ, कहा- परमाणु निरस्त्रीकरण पर ​दिया खासा सहयोग

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग की जमकर तारीफ करते हुए,उन्हें अपना खास दोस्त बताया है। परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर उन्होंनेे किम को धन्यवाद दिया और कहा कि वह इस काम में खासा सहयोग दे रहे हैं। उनकी उदारता की वजह से पूरा कोरियाई द्वीप परमाणु निरस्त्रीकरण की ओर बढ़ रहा है। यहां पर शांति की स्थापना जल्द हो जाएगी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले साल उत्तर कोरिया और उनका देश तनाव से जूझ रहा था। मगर दक्षिण कोरिया,चीन और जापान की मदद से उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच शांति वार्ता संभव हो पाई।

सिंगापुर की वार्ता सफल रही

सिंगापुर में किम के साथ हुई वार्ता को लेकर ट्रंप ने इसे बहुत सफल बताया है। गौरतलब है कि अप्रैल माह में किम और ट्रंप के बीच एक शांति वार्ता हुई थी। इस वार्ता के बाद तय हुआ था कि उत्तर कोरिया अपने क्षेत्र मे सभी परमाणु संयंत्र को नष्ट कर देगा। इसके बाद अमरीका की ओर से एक टीम उत्तर कोरिया में निरीक्षण के लिए भेजी गई थी। उसकी निगरानी में उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु संयंत्रों को बंद करना शुरू किया था।अमरीका के पास लगातार सूचनाएं दी गईं कि इन संयंत्रों को नष्ट किया जा रहा है। दरअसल अमरीका ने उत्तर कोरिया के सामने प्रस्ताव रखा था कि अगर वह परमाणु निरस्त्रीकरण की ओर बढ़ता है तो वह उसे तरह की मदद मुहैया करता सकता है।

सैन्य परेड में परमाणु मिसाइलें शामिल नहीं की गईं

हाल ही में उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य परेड में किसी तरह के परमाणु हथियारों को शामिल नहीं किया। इस दौरान किम के सामने मामूली हथियारों को रखा गया। इस परेड के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले उत्तर कोरियाई परेड में घातक हथियारों की संख्या काफी अधिक होती थी।